नारनौल | ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 का शुभारंभ : बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर | डीसी अनुपमा अंजली ने किया उद्घाटन

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
दीप प्रज्वलित कर ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ करती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल | जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज बाल भवन नारनौल में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि शिक्षा केवल स्कूल के अंकों और रैंक तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को नई प्रतिभाओं को निखारने और अपनी रुचियों को पहचानने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम में संबोधित करती डीसी अनुपमा अंजली।

कार्यक्रम में संबोधित करती डीसी अनुपमा अंजली।

डीसी ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि यदि वे किसी संग्रहालय (म्यूजियम) या अन्य शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं तो जिला प्रशासन उनके लिए विशेष प्रबंध करने को तैयार है। उन्होंने बाल भवन में स्थापित साइंस लाइब्रेरी और विज्ञान मॉडल्स की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को विज्ञान और इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों को समझाने के लिए शाम के समय एक विज्ञान शिक्षक की व्यवस्था भी की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने तीरंदाजी गतिविधि में भी रुचि दिखाई और स्वयं तीरंदाजी का अभ्यास कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अवकाश के दौरान आयोजित ऐसे शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित गतिविधियों में भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।

तीरंदाजी करती डीसी अनुपमा अंजली।

तीरंदाजी करती डीसी अनुपमा अंजली।

कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, लेखाकार मनीष कुमार, तीरंदाजी कोच सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न गतिविधियों के प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

31 जुलाई तक चलेंगी विभिन्न प्रशिक्षण कक्षाएं

जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर की कक्षाएं 1 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक प्रतिदिन आयोजित की जाएंगी। शिविर के अंतर्गत ड्राइंग एवं नृत्य की कक्षाएं प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक तथा तीरंदाजी एवं ताईक्वांडो/आत्मरक्षा प्रशिक्षण की कक्षाएं सुबह 6 बजे से 8 बजे तक संचालित होंगी।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण करवाकर उन्हें उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चों का शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास सुनिश्चित हो सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में पत्रकारों की संख्या, उनकी मान्यता और सरकारी रिकॉर्ड को लेकर दायर एक सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन चर्चा का विषय बन गया है। गांव खटोटी निवासी सुरेंद्र पंडित ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जिला जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading

नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य

जिला ब्यूरो
|
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव गहली में माता सती वेलफेयर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं पर्यावरण संरक्षक धर्म सिंह ने किया। इस दौरान माता सती स्थल पर नीम, बरगद, पीपल और ...
Continue Reading
Advertisement

Trending