अटेली | समर कैंप का आगाज : बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली में फीता काटकर समर कैंप का शुभारंभ करते हुए।
अटेली में फीता काटकर समर कैंप का शुभारंभ करते हुए।

अटेली | व्योम स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट्स अकादमी द्वारा अटेली मंडी में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप 2026 का शुभारंभ मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अटेली नगर पालिका चेयरमैन संजय गोयल एवं डॉ. कविता यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड नंबर तीन की पार्षद प्रेमलता के प्रतिनिधि बिरेन्द्र सिंह तथा पार्षद अनिल प्रधान भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बच्चों को खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।कैंप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रमोद कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐशली पब्लिक स्कूल में आयोजित इस 15 दिवसीय समर कैंप में बच्चों के लिए कराटे, स्केटिंग, डांस, अबेकस और आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि यह कैंप बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलेगा। समारोह के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वहीं उपस्थित अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।इस मौके पर प्रमोद वालिया, विकास भारद्वाज, महेश कुमार, चमनलाल, मैडम मनीषा, विकास सिंघानिया, गर्वित, विजीत, धर्मेंद्र, मनीषा छिछोलिया, अजय कुमार सहित अनेक अभिभावक एवं नागरिक मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अपना सहयोग दिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गरीबी से सेवा तक का सफर : मानवता को बनाया धर्म | पवन राठौड़ बने हजारों युवाओं की प्रेरणा

जितेंद्र सोलंकी
|
पवन राठौड़ मोड़ी
पवन राठौड़ मोड़ी
अटेली | कहा जाता है कि महान कार्यों की नींव संघर्ष की मिट्टी में ही रखी जाती है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है पवन कुमार राठौड़ की, जिन्होंने अभावों, कठिनाइयों, संघर्षों और चुनौतियों के बीच अपना जीवन बिताते हुए समाज सेवा को अपना धर्म बना लिया। पव...
Continue Reading

अटेली | जेईई एडवांस्ड में जयवर्धन का शानदार प्रदर्शन : ऑल इंडिया 176वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

जितेंद्र सोलंकी
|
जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार रैंक हासिल करने वाले अटेली के छात्र जयवर्धन।
जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार रैंक हासिल करने वाले अटेली के छात्र जयवर्धन।
अटेली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 1 जून 2026 को घोषित जेईई एडवांस्ड परीक्षा परिणाम में अटेली क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी जयवर्धन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जयवर्धन ने जनरल कैटेगरी में अखिल भारतीय स्तर पर...
Continue Reading

अटेली। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का अटेली में प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी
अटेली में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी
अटेली। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा मुख्यालय महेंद्रगढ़ के बैनर तले रविवार को अनाज मंडी अटेली में कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने की जिसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मचा...
Continue Reading
Advertisement

Trending