नूंह। दिनदहाड़े चोरों का धावा : बंद मकान का ताला तोड़ 11 तोला सोना और नकदी लेकर फरार

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह के सद्दीक नगर स्थित बंद मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान और जांच करती पुलिस टीम।

नूंह। शहर के सद्दीक नगर क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब मकान मालिक रात को घर लौटा और मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सद्दीक नगर निवासी राशिद पुत्र शेर मोहम्मद ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने दिल्ली-अलवर रोड स्थित हाजी अलाउद्दीन मस्जिद के पास अपना मकान बना रखा है। 1 जून को उसकी पत्नी अपने मायके गांव कंवरसीका गई हुई थी और घर बंद था। दिन के समय मकान खाली होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

राशिद ने बताया कि रात करीब 11 बजे जब वह घर पहुंचा तो मकान का मुख्य गेट खुला हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और अन्य स्थानों की जांच करने पर पता चला कि घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी गायब हैं। चोर करीब 11 तोला सोना, जिसमें 5 तोला सोने की हंसली, 2 तोला सोने की चुड़ी, 2 तोला गुलीबंद और 2 तोला सोने की चेन शामिल है, अपने साथ ले गए। इसके अलावा 200 ग्राम चांदी की पाजेब और 31 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर चोरी का मामला दर्ज करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं शहर थाना नूंह प्रभारी जितेन्दर कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | एसीबी का बड़ा एक्शन : रिश्वत लेते सेल्स टैक्स विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने स्क्रैप कारोबारी से 50 हजार रुपए लेते ही दोनों को काबू कर लिया है। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ एसीबी कार्यालय ले गई। जहां पर उनसे पूछताछ करते...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीनी विवाद में हमले का आरोपी गिरफ्तार : ट्रैक्टर रुकवा कर लाठियों से किया वार | राहगीरों ने बुलाई पुलिस

राजेश भाम्भू
|
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हंसराज।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हंसराज।
फतेहाबाद | सदर थाना पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव भूथन कलां निवासी हंसराज के रूप में हुई। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि गांव भूथन कलां नि...
Continue Reading

फतेहाबाद | वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण अभियान शुरू : 15 जून से फील्ड में उतरेंगे BLO आदेश जारी

राजेश भाम्भू
|
मीडिया से बातचीत करते डीसी डॉ. विवेक भारती।
मीडिया से बातचीत करते डीसी डॉ. विवेक भारती।
फतेहाबाद | 5 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए 1 जुलाई तक को योग्यता तिथि माना जाएगा। यानी कोई नागरिक 1 जुलाई को 18 साल का होगा, तो वह अपना वोट बनवाकर एसआईआर में शामिल हो सकेगा। एसआईआर अभियान को लेकर डीसी डॉ.विवेक भ...
Continue Reading
Advertisement

Trending