महेंद्रगढ़ | युवाओं को ट्रैफिक नियमों की मिलेगी जानकारी : होंडा कंपनी ने शुरू किया ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन | विधायक कंवर सिंह यादव ने किया शुभारंभ

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ में होंडा कंपनी द्वारा बनाए गए ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन का शुभारंभ करते विधायक कंवर सिंह यादव और डीसी अनुपमा अंजली।
महेंद्रगढ़ में होंडा कंपनी द्वारा बनाए गए ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन का शुभारंभ करते विधायक कंवर सिंह यादव और डीसी अनुपमा अंजली।

महेंद्रगढ़। सड़क सुरक्षा और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करने की दिशा में महेंद्रगढ़ में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। होंडा कंपनी द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के सामने खेल विभाग की जमीन पर दुपहिया वाहन सीखने वालों के लिए आधुनिक ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन तैयार किया गया है। वीरवार को महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव और उपायुक्त अनुपमा अंजली ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम योगेश सैनी, एएसपी फैजल खान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और होंडा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि यह ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन युवाओं के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि अक्सर युवा वाहन चलाना सीखने के दौरान मुख्य सड़कों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लेकिन अब इस विशेष प्रैक्टिस जोन में युवा सुरक्षित वातावरण में वाहन चलाना सीख सकेंगे और ट्रैफिक नियमों की सही जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज के समय की बड़ी जरूरत बन चुकी है। यदि युवाओं को शुरुआत से ही ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया जाए तो सड़क हादसों में काफी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षकों द्वारा वाहन चलाने से जुड़ी सावधानियों, ट्रैफिक संकेतों और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन में युवाओं की सुविधा के लिए पर्याप्त लाइट व्यवस्था, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि होंडा कंपनी की यह पहल आमजन और विशेष रूप से युवाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि यह ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन पूरी तरह निशुल्क रहेगा और यहां वाहन सीखने वालों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष इंस्ट्रक्टर भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम के बाद विधायक कंवर सिंह यादव, डीसी अनुपमा अंजली, एसडीएम योगेश सैनी, एएसपी फैजल खान और होंडा कंपनी के ट्रस्टी विनय ढींगरा सहित अन्य अधिकारियों ने ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान होंडा कंपनी के निदेशक सचिमी ताकता, ऑपरेटिंग ऑफिसर राजीव तनेजा, प्रभुनागराज, संदीप कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

क्षेत्र के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग सीखने का बेहतर अवसर मिलेगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | पेड़-पौधे ही सुधार सकते हैं प्राकृतिक असंतुलन : पौधारोपण के साथ देखभाल भी जरूरी | एसडीएम योगेश सैनी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुशील शर्मा
|
विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में संबोधन देते एसडीएम योगेश सैनी।
विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में संबोधन देते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि दुनिया में लगातार बिगड़ रहे प्राकृतिक संतुलन को लेकर वैज्ञानिकों सहित पूरी मानव जाति चिंतित है। ऐसे में यदि व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाए और लगाए गए पौधों की सही तरीके से देखभाल की जाए तो प्रकृति का संतुलन द...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | पारदर्शी और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करना मुख्य उद्देश्य : राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका | एसडीएम योगेश सैनी ने की सहयोग की अपील

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक को संबोधित करते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक को संबोधित करते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | घर-घर जाकर होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण : 15 जून से शुरू होगा विशेष अभियान | 22 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित

सुशील शर्मा
|
प्रेस वार्ता के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी।
प्रेस वार्ता के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूच...
Continue Reading
Advertisement

Trending