ज़िला
अटेली | निशुल्क नेत्र जांच शिविर : 222 मरीजों की हुई आंखों की जांच | 24 मरीज ऑपरेशन के लिए रेवाड़ी रेफर
अटेली। सिद्ध सेवा धाम एवं गौरक्षक दल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तिरंगा चौक स्थित पंचायत भवन बा छौ द में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 222 मरीजों की आंखों की जांच की गई। गंगा देवी नेत्र अस्पताल, रेवाड़ी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवाएं दीं।
जांच के बाद 24 मरीजों को मोतियाबिंद व अन्य ऑपरेशन के लिए रेवाड़ी रेफर किया गया। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां व चश्मे भी वितरित किए गए।

महंत अनिल पुरोहित ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस शिविर के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा करना ही हमारा संकल्प है। शिविर संयोजक पवन यादव बाछौदिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता की कमी है। शिविर में 222 का नामांकन होना, इस क्षेत्र में ऐसे शिविरों के आयोजन की आवश्यकता को दर्शाता है ।
शिविर में मिर्जापुर बाछौद के अलावा गुवानी, श्यामपुरा, कुंजपुरा इत्यादि गांवों से भी मरीज पहुंचे।इस दौरान चिकित्सक मामराज, अनिल शर्मा, वजिद खान,अनिता, मुस्कान,निहा अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर सुरेंद्र राव मुड़िया खेड़ा, सुरेश लाम्बा घड़ी,सवितराज, राकेश कुमार, धीरज तोबडा, मास्टर नगेश कुमार,जीतू, भीम सिंह, बीर सिंह, मोहित आदि सहित अनेक सरपंच प्रतिनिधि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अटेली | आर्य समाज का वार्षिक उत्सव : विद्वानों ने अंधविश्वास और पाखंड पर किया प्रहार | सहदेव बेधड़क बोले-आर्य समाज दिखाता है सत्य का मार्ग
अटेली | दर्दनाक सड़क हादसा : हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर | राजस्थान निवासी होटल कर्मी की मौत
अटेली। महेंद्र सिंह राता ने साधा निशाना : गैस कीमत बढ़ाकर सरकार ने दिखाई असंवेदनशीलता
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश