ज़िला
अटेली | आर्य समाज का वार्षिक उत्सव : विद्वानों ने अंधविश्वास और पाखंड पर किया प्रहार | सहदेव बेधड़क बोले-आर्य समाज दिखाता है सत्य का मार्ग
अटेली | क्षेत्र में आयोजित आर्य समाज के वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन विद्वान वक्ताओं ने पाखंड, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों पर करारा व्यंग्य करते हुए वैदिक विचारधारा अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता हंसानंद हंस ने कहा कि वर्तमान समय में सही और आदर्श जीवन जीने के लिए आर्य समाज के सिद्धांतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति मनुष्य को सत्य, सदाचार और अनुशासन का मार्ग दिखाती है। वेद प्रचारिका नीलम आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर निराकार, सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान है।
ईश्वर कभी अवतार नहीं लेता, बल्कि वह प्रत्येक जीव में विद्यमान रहता है। उन्होंने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहकर वेदों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। तन्नू आर्य ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन एवं उनके समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को शिक्षा, समानता और सत्य का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
सहदेव बेधड़क ने कहा कि आर्य समाज मनुष्य को सत्य और असत्य का बोध करवाता है तथा झूठ और पाखंड को पहचानने की क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वैदिक ज्ञान से ही समाज में जागरूकता और नैतिकता का विकास संभव है।हाशय बंसीधर ने कहा कि ईश्वर हर स्थान पर विद्यमान है।
उसे मंदिर या मस्जिद में जाकर खोजने की आवश्यकता नहीं, बल्कि अपने अंतर्मन में अनुभव करने की जरूरत है।इस अवसर पर प्रधान रामनारायण यादव, अभय सिंह यादव, धर्मवीर यादव, बजरंग लाल, राजकुमार पहलवान, मनोज कुमार, हरीसिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अटेली | निशुल्क नेत्र जांच शिविर : 222 मरीजों की हुई आंखों की जांच | 24 मरीज ऑपरेशन के लिए रेवाड़ी रेफर
अटेली | दर्दनाक सड़क हादसा : हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर | राजस्थान निवासी होटल कर्मी की मौत
अटेली। महेंद्र सिंह राता ने साधा निशाना : गैस कीमत बढ़ाकर सरकार ने दिखाई असंवेदनशीलता
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची