फतेहाबाद | सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत : पेड़ से टकराई रिश्तेदार की इलेक्ट्रिक स्कूटी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद के गांव भिरडाना में सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस।
फतेहाबाद के गांव भिरडाना में सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस।

 फतेहाबाद | गांव भिरडाना में सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाते समय स्कूटी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार के बेटे अमित कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, गांव भिरडाना निवासी सुरेश कुमार ऑटो रिक्शा चलाता है। उसके घर बुधवार दोपहर बाद रिश्तेदार इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर आया हुआ था। रिश्तेदार अमित के परिजनों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अमित स्कूटी लेकर निकल गया।

अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े एक छोटे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, अमित अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी एक छोटी बहन भी है। अमित पढ़ाई नहीं करता था, जबकि घर पर ही रहकर परिवार के कामकाज में हाथ बंटाता था। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | CBI अधिकारी बनकर की गई थी 1.24 करोड़ रुपये की साइबर ठगी : खाता उपलब्ध करवाने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद | साइबर अपराधियों द्वारा खुद को CBI अधिकारी बताकर एक वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए खाता उपलब्ध कराने वाले बलदेव भाई बाबू भाई ब्रहमभटट (78) वासी सेटेलाइट ...
Continue Reading

फरीदाबाद | मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर सोनू गिरफ्तार : पुलिस पर की फायरिंग | जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 11 जून 2026 की अल सुबह लगभग 3:00 बजे अपराध शाखा सेक्टर-85 एवं अपराध शाखा सेंट्रल की ...
Continue Reading

फतेहाबाद | बलदेव ग्रोहा बने हरियाणा सरकार में चेयरमैन : एससी वित्त एवं विकास निगम संभालेंगे

राजेश भाम्भू
|
सीएम नायब सैनी के साथ बलदेव ग्राेहा।
सीएम नायब सैनी के साथ बलदेव ग्राेहा।
फतेहाबाद | हरियाणा सरकार की ओर से फतेहाबाद के रतिया निवासी बलदेव सिंह ग्रोहा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया है। बलदेव ग्रोहा बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने लगातार दो प्लान तक जिलाध्यक्ष पद संभाला ...
Continue Reading
Advertisement

Trending