नांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नांगल चौधरी
दोस्तपुर गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग बुझाते ग्रामीण और फायर ब्रिगेड कर्मचारी
दोस्तपुर गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग बुझाते ग्रामीण और फायर ब्रिगेड कर्मचारी

नांगल चौधरी | क्षेत्र के गांव दोस्तपुर की हरिजन बस्ती में आज दोपहर बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ग्रामीणों द्वारा एकत्रित किए गए ईंधन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बड़ी मात्रा में ईंधन जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सतर्कता और एकजुट प्रयासों से आग को आसपास के घरों और दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों के अनुसार आग दोपहर करीब 2 बजे लगी। आग लगते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लिए लगातार संपर्क करने का प्रयास किया। ग्रामीण आशीष, नरेश, अमित, नवीन और राहुल ने बताया कि करीब आधे घंटे तक फायर ब्रिगेड के नंबर पर फोन किए गए, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

आग की लपटें लगातार बढ़ती रहीं और आसपास स्थित मकानों तथा दुकानों के लिए खतरा पैदा हो गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी देर तक आग पर काबू पाने की कोशिश की और उसे रिहायशी क्षेत्र तक पहुंचने से रोके रखा। उनका कहना है कि यदि ग्रामीण समय रहते सक्रिय नहीं होते तो आग से बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।

ग्रामीणों ने बताया कि सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। हालांकि तब तक बड़ी मात्रा में ईंधन जलकर नष्ट हो चुका था।

घटना के बाद ग्रामीणों में फायर ब्रिगेड व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि आपातकालीन स्थिति में यदि फायर ब्रिगेड से समय पर संपर्क नहीं हो सके और सहायता देर से पहुंचे तो लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर फायर ब्रिगेड की संपर्क व्यवस्था और आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान लोगों को समय पर राहत मिल सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी | 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी | उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार पंचायत भवन नारनौल में 71-नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तीन चरणों में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : नियमित योग से बढ़ेगी धैर्य व सहनशीलता

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
नांगल चौधरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर खंड नांगल चौधरी में बुधवार से 3 दिवसीय खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 11 से 13 जून तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन एसडीएम उदय सिंह ने किया। शिविर में आयुष ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पुलिस की डोर टू डोर मुहिम : बनिहाड़ी और गोठडी गांव में लोगों को नशे के खिलाफ और नए कानूनों के प्रति किया जागरूक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा थाना नांगल चौधरी के अंतर्गत आने वाले गांव बनिहाड़ी और गोठडी का दौरा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना...
Continue Reading
Advertisement

Trending