फतेहाबाद | बराला-बबली की रस्साकशी में पिछड़ा टोहाना : चेयरमैनी की दौड़ में फिर फिसला

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा

फतेहाबाद | हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न निगमों, बोर्डों और प्राधिकरणों में लगातार की जा रही नियुक्तियों के बीच फतेहाबाद जिले का टोहाना विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर राजनीतिक प्रतिनिधित्व की दौड़ में पीछे रह गया है। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों—फतेहाबाद, टोहाना और रतिया—में से फतेहाबाद और रतिया को जहां चेयरमैनी के रूप में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है, वहीं टोहाना के हिस्से अब तक कोई नई चेयरमैनी नहीं आई है। इससे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल देखने को मिल रहा है।

राजनीतिक हलकों में इस स्थिति के पीछे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान को एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। चर्चा है कि दोनों नेताओं के समर्थक अलग-अलग शक्ति केंद्र के रूप में काम कर रहे हैं, जिसका असर नियुक्तियों और संगठनात्मक फैसलों में भी दिखाई दे रहा है।

हालांकि जिले की राजनीति में सबसे बड़ा पद अभी भी सुभाष बराला के पास है, लेकिन टोहाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लंबे समय से किसी बड़े राजनीतिक समायोजन का इंतजार है।

गौरतलब है कि पिछली बार जब टोहाना को किसी महत्वपूर्ण पद पर प्रतिनिधित्व मिला था, तब सुभाष बराला को सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन बनाया गया था। उसके बाद से सरकार द्वारा की गई कई नियुक्तियों में टोहाना के किसी नेता या कार्यकर्ता को जगह नहीं मिल पाई है।

वहीं फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र को लगातार प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण मिड्ढा को हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज का चेयरमैन बनाया गया, जबकि पुराने भाजपा नेता राजपाल बैनीवाल को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार रतिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया है।

रतिया क्षेत्र को इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पद मिल चुके हैं। गांव फूलां निवासी भाजपा नेता वेद फूलां हरकोफैड के चेयरमैन रहे हैं, जबकि गांव बलियाला के प्रो. रविंद्र बलियाला हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रह चुके हैं। हालांकि दोनों नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और अभी तक उन्हें दोबारा जिम्मेदारी नहीं मिली है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि टोहाना जिले की राजनीति का सबसे प्रभावशाली क्षेत्र माना जाता है। इसके बावजूद हालिया नियुक्तियों में यहां की अनदेखी कई सवाल खड़े कर रही है। संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी अब देवेंद्र बबली की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। कई कार्यक्रमों में बबली प्रमुखता से नजर आते हैं, जबकि कुछ आयोजनों में सुभाष बराला की तस्वीर तक पोस्टरों और बैनरों से गायब देखी गई है। इससे दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच दूरी की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

टोहाना में इससे पहले मार्केट कमेटी चेयरमैन और मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों के दौरान भी दोनों गुटों के बीच खींचतान खुलकर सामने आई थी। उस समय संगठन ने दोनों पक्षों के समर्थकों को समायोजित कर संतुलन बनाने की कोशिश की थी, लेकिन राजनीतिक मतभेद पूरी तरह समाप्त नहीं हो सके।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनावों में पार्टी के लिए मेहनत करने वाले जमीनी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी समय-समय पर जिम्मेदारियां मिलनी चाहिए। उनका मानना है कि यदि टोहाना क्षेत्र को जल्द प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ सकती है। अब सभी की नजर सरकार की अगली नियुक्तियों पर टिकी है कि क्या टोहाना को भी कोई बड़ा पद देकर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी या फिर यह क्षेत्र चेयरमैनी की दौड़ में यूं ही पीछे बना रहेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सीआईए नूंह और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ : दो आरोपी घायल | पांच ऊंट बरामद

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले में पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध जांच शाखा (सीआईए) नूंह की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में द...
Continue Reading

फतेहाबाद | नहर टूटने से खेतों में घुसा पानी : सिंचाई विभाग कार्यालय तक लाइन डालने का काम अधूरा छोड़ा | किसानों को हुआ नुकसान

राजेश भाम्भू
|
नहर टूटने के बाद खेतों में भरा पानी।
नहर टूटने के बाद खेतों में भरा पानी।
फतेहाबाद | भोडियाखेड़ा में पक्की नहर टूट गई। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की फसलों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद प्रभावित किसानों में रोष नजर आया। आरोप है कि सिंचाई विभाग ने अपने कार्यालय में पीने के पानी का प्रब...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | बुचावास टोल के पास बड़ा हादसा : खड़े ट्रक में घुसी वॉल्वो बस | चालक-सहायक समेत 2 की मौत

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-152डी पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के मनाली से राजस्थान के जयपुर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस गांव बुचावास टोल के पास सड़क किनारे खड़े लोहे के एंगल से लदे ट्रक मे...
Continue Reading
Advertisement

Trending