नारनौल | वकालत एक नोबल प्रोफेशन है : इसे प्रसन्नता, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाइए-माननीय जस्टिस नरेश सिंह शेखावत

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल बार एसोसिएशन सम्मेलन में संबोधित करते जस्टिस नरेश सिंह शेखावत
नारनौल बार एसोसिएशन सम्मेलन में संबोधित करते जस्टिस नरेश सिंह शेखावत

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह एवं अधिवक्ता सम्मेलन अत्यंत गरिमापूर्ण, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के माननीय जस्टिस नरेश सिंह शेखावत रहे, जिनके आगमन से समूचा सभागार उत्साह एवं गौरव की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय जस्टिस नरेश सिंह शेखावत के जिला बार एसोसिएशन, नारनौल पहुंचने पर प्रधान श्री संतोख सिंह यादव, उप प्रधान श्रीमती विकास सांगवान, एडवोकेट, संयुक्त सचिव श्री चंद्र देव यादव, कोषाध्यक्ष श्री सुगन सिंह तथा लाइब्रेरियन श्री परमिंदर यादव सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी मंचासीन रही तथा उपस्थित अधिवक्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ओम प्रकाश यादव, एडवोकेट द्वारा अत्यंत प्रभावशाली, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से किया गया, जिससे पूरे समारोह का अनुशासन एवं प्रवाह बना रहा।

इसके उपरांत विभिन्न अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। श्री जसवीर ढिल्लो, एडवोकेट, श्री सुरेंद्र सिंह ढिल्लो, एडवोकेट, श्री महाबीर किरोड़ीवाल, श्री प्रदीप यादव तथा श्री करण सिंह यादव (भोजवास), एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपने अभिभाषण में माननीय जस्टिस शेखावत का स्वागत करते हुए उनके न्यायिक अनुभव, सरल व्यक्तित्व तथा विधि जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम एवं उत्कृष्टता का प्रेरक उदाहरण है।

अपने मुख्य संबोधन में माननीय जस्टिस नरेश सिंह शेखावत ने अधिवक्ताओं को सबसे पहले अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक सफल अधिवक्ता के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों समान रूप से आवश्यक हैं तथा व्यस्त पेशेवर जीवन में स्वास्थ्य की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि “वकालत एक नोबल प्रोफेशन है।” आज बड़ी संख्या में युवा इसे अपने करियर के रूप में चुन रहे हैं, इसलिए उन्हें इस पेशे को केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि न्याय और समाज सेवा का माध्यम मानते हुए ईमानदारी, समर्पण और प्रसन्नता के साथ कार्य करना चाहिए।

विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “यदि मैं महेंद्रगढ़ की भूमि से निकलकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बन सकता हूँ, तो आप सभी भी कठोर परिश्रम, लगन और ईमानदारी के बल पर एक सफल एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।” उनके इन शब्दों ने उपस्थित युवा अधिवक्ताओं में आत्मविश्वास एवं नई ऊर्जा का संचार किया।

माननीय जस्टिस महोदय ने जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के प्रति अपना स्नेह एवं सहयोग व्यक्त करते हुए बार के सभागार के लिए 10 टन क्षमता का एयर कंडीशनर तथा एक माइक सेट भेंट करने की घोषणा की। उनकी इस उदार घोषणा का उपस्थित अधिवक्ताओं ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया तथा उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

समारोह के अंत में जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के प्रधान श्री संतोख सिंह यादव ने स्मृति चिन्ह भेट किया ओर धन्यवाद अभिभाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने माननीय जस्टिस नरेश सिंह शेखावत का बार एसोसिएशन में पधारने, अपने बहुमूल्य अनुभवों एवं प्रेरणादायी विचारों से अधिवक्ता समुदाय का मार्गदर्शन करने तथा बार के विकास हेतु किए गए सहयोग की घोषणा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं, मंचासीन पदाधिकारियों तथा उपस्थित अतिथियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति के बीच संपन्न यह सम्मेलन जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के लिए एक प्रेरणादायी, ऐतिहासिक एवं स्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ तथा युवा अधिवक्ताओं के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending