नारनौल | 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान : 1.04 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा | एडीसी ने दिए सख्त निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
पल्स पोलियो व 'स्टॉप डायरिया कैंपेन के संबंध में बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
पल्स पोलियो व 'स्टॉप डायरिया कैंपेन के संबंध में बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।

नारनौल। आगामी 28 से 30 जून तक चलाए जाने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान और 16 जून से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026’ की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एडीसी तरुण कुमार पावरिया ने कहा कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की जीवन रक्षक दवा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि झुग्गी-झोपड़ियों, ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक विशेष रूप से पहुंच बनाई जाए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मोबाइल टीमों और ट्रांजिट बूथों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और स्थानीय निकायों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आमजन में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया ताकि अभियान के दौरान बूथों पर अधिकतम बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके।

बैठक में ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026’ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों और डायरिया की रोकथाम के लिए पहले से पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ओआरएस पैकेट और जिंक टैबलेट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जिले में करीब 1 लाख 4 हजार 500 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 666 बूथ बनाए गए हैं। 28 जून को बूथ स्तर पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बच्चों तक पहुंच बनाई जाएगी। अभियान के लिए 616 फिक्स बूथ, 25 ट्रांजिट टीम और 25 मोबाइल टीमें तैनात की जाएंगी।

सिविल सर्जन ने ओआरएस घोल तैयार करने की सही प्रक्रिया भी बताई। उन्होंने कहा कि पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, फिर पूरे ओआरएस पाउडर को साफ पानी में घोलें और तैयार घोल का 24 घंटे के भीतर उपयोग करें।

बैठक में बिजली विभाग से अभियंता शिवराज सिंह , जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी सावित्री बाई, उप सिविल सर्जन डॉ नरेन्द्र, डॉ पंकज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending