ज़िला
नारनौल | गुमशुदा नाबालिगों को तलाशने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित : एसपी दीपक ने दिए प्रशस्ति पत्र
नारनौल। जिला पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों को कम समय में सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने वाले 6 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में इन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

एसपी दीपक ने कहा कि बच्चों से जुड़े मामले बेहद संवेदनशील होते हैं और ऐसे मामलों में समय रहते की गई कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की तत्परता और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि इन अनुसंधानकर्ताओं ने पिछले महीने सराहनीय कार्य करते हुए बहुत कम समय में गुमशुदा नाबालिगों को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय-समय पर इसी प्रकार सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गुमशुदगी और विशेषकर नाबालिग बच्चों से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई कर बच्चों को सुरक्षित तलाशने का प्रयास किया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
-
नारनौल8 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा