ज़िला
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार ने अधिकारियों और बीएलए-2 को एसआईईआर के तहत आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और सर्वे का कार्य करेंगे।

नारनौल पंचायत भवन में आयोजित बीएलए-2 कार्यशाला में मौजूद अधिकारी एवं प्रतिभागी।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा, जबकि 21 जुलाई 2026 को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
निर्वाचन विभाग के अनुसार प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा संचालित टोल-फ्री नंबर 1950 की जानकारी दी और नागरिकों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में निर्वाचन कानूनगो राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी और बीएलए मौजूद रहे।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
नारनौल | गुमशुदा नाबालिगों को तलाशने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित : एसपी दीपक ने दिए प्रशस्ति पत्र
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल10 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता