नारनौल। महिलाओं की आवाज बनीं भारती सैनी : हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नियुक्त

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
भारती सैनी।
भारती सैनी।

नारनौल। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग में की गई नई नियुक्तियों में नारनौल की वरिष्ठ भाजपा नेत्री, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी को सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को दक्षिण हरियाणा के लिए बड़ी राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने वाली भारती सैनी अब प्रदेश स्तर पर महिलाओं की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाती नजर आएंगी।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ी रही सक्रिय

भारती सैनी वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं और महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन तथा सामाजिक जागरूकता को लेकर लगातार कार्य करती रही हैं। भाजपा संगठन में भी उन्होंने महिलाओं को नेतृत्व और राजनीति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2014 से भाजपा में सक्रिय रहने के बाद वर्ष 2016 में उन्हें नगर परिषद नारनौल का चेयरपर्सन बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2023 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संघ और संगठन से जुड़ा रहा परिवार

भारती सैनी के पति संजय सैनी का परिवार भी लंबे समय से सामाजिक और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ा रहा है। संजय सैनी वर्ष 1987-88 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे तथा वर्ष 2000 में भारतीय जनता युवा मोर्चा, शहरी नारनौल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में परिवार की सक्रिय भागीदारी ने क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनाई है।

महिलाओं के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे दरवाजे

हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नियुक्त होने के बाद ग्राउंड जीरो न्यूज़ से बातचीत में भारती सैनी ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े किसी भी मामले के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे और प्रदेश की कोई भी महिला किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकती है। उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, हर मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।

मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

भारती सैनी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला आयोग के माध्यम से वह प्रदेश की महिलाओं की आवाज को मजबूती से सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगी तथा महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading

नारनौल | योग मैराथन में उमड़ा जनसैलाब : योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आईटीआई मैदान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक भव्य योग मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों नागरिकों ने भाग लेकर योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस अवसर पर नारनौल के विधा...
Continue Reading

नारनौल | आईआरडीसी 2025-26 का भव्य समापन : छात्रों ने 500 मीटर तक रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल। दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल रॉकेट्री डिज़ाइन चैलेंज (आईआरडीसी) 2025-26 का भव्य समापन समारोह उत्साह और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर के 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से वि...
Continue Reading
Advertisement

Trending