ज़िला
निजामपुर | सांसद धर्मवीर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी विकास योजनाओं की जानकारी : जीएमजी योजना 1 जुलाई से होगी लागू
निजामपुर | भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह ने खंड कार्यालय निजामपुर में सरपंचों एवं पंचायत समिति सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांवों की छोटी-छोटी समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देते हैं तथा जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद कर विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित करते हैं।
सांसद ने बताया कि जीएमजी योजना 1 जुलाई से लागू होने जा रही है, जिस पर मनरेगा से भी अधिक बजट खर्च किया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने का आह्वान किया ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति मिल सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी वर्गों की सरकार है और बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि डीएपी और यूरिया के अत्यधिक उपयोग को कम करने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। जो किसान अपने खेतों में गोबर की देसी खाद का उपयोग करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से 10 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों को केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च 2027 तक कूड़ा उठाने के लिए एक-एक ट्रैक्टर एवं ट्रॉली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही 3 जुलाई को नारनौल दिशा केंद्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की जाएगी।
सांसद ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पंचायती राज पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से पंचायतों के विकास कार्यों में होने वाली अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। शिकायत प्राप्त होने पर उसकी जांच विजिलेंस विभाग द्वारा की जाएगी।
बैठक के उपरांत सांसद धर्मवीर सिंह ने खंड कार्यालय परिसर में सहजन (मोरिंगा) का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष यतींद्र राव, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, डीपीओ प्रमोद कुमार, बीडीपीओ रेनू लता, बीडीपीओ अशोक कुमार, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, सत्यवीर बडेसरा, महेश यादव घाटाशेर, जोगिंदर छिल्लर, नलवाटी विकास समिति से सूबेदार जगराम, प्रमोद तथा मंडल अध्यक्ष निजामपुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
निजामपुर | कारोली में राजेश पायलट को नमन : पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा | ग्रामीणों ने याद किए जनसेवा के आदर्श
निजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल7 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल21 hours agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग