ज़िला
नूंह | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : खड़े कैंटर में घुसी कार | 4 की मौत
नूंह | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से खड़े एक आयशर कैंटर ने चार लोगों की जान ले ली। शनिवार की सुबह बघौला के पास एक्सप्रेसवे के 64/170 किलोमीटर प्वाइंट पर जयपुर से दिल्ली जा रही एक अल्काजार कार सड़क किनारे खड़े केला से भरे आयशर कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कैंटर सुबह करीब 6:24 बजे एक्सप्रेसवे पर आकर खड़ा हुआ था। करीब 11 मिनट बाद सुबह 6:35 बजे तेज रफ्तार अल्काजार उसके पिछले हिस्से से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे में 45 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय किशोरी और 10-12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 50 वर्षीय पिता और 5-6 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को वाहन से बाहर निकाला। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और यह भी पड़ताल कर रही है कि आयशर कैंटर एक्सप्रेसवे पर किन परिस्थितियों में खड़ा था तथा क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।
नूंह | निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव : इलाके में सनसनी
फतेहाबाद | थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : मामले में पहले भी एक आरोपी हो चुका है काबू
नूंह | यूपी सिंचाई विभाग की जमीन की पैमाइश से मचा हड़कंप : कब्जाधारियों पर कार्रवाई की चर्चाएं तेज
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल5 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन