नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।

नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा आकेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे ऑटो में सवार छह लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दिलशाद पुत्र जुबेर निवासी शाहपुर घाघस, थाना नगीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल पांच अन्य लोगों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक गांव मेवली का रहने वाला है। घायलों में टाई गांव के दो युवक तथा मध्य प्रदेश के दो व्यक्ति भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही आकेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद स्विफ्ट कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं घायलों के बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | शराब ठेके से रंगदारी वसूलने वाले दंपति गिरफ्तार : वीडियो बनाकर झूठे केस में फंसाने की देते थे धमकी

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति।
फरीदाबाद में रंगदारी वसूली मामले में गिरफ्तार आरोपी दंपति।
फरीदाबाद | थाना मुजेसर पुलिस टीम ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी रोहताश (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जिनको 13 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछता...
Continue Reading

फरीदाबाद | 7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार : पुलिस ने रुपये 21 लाख से ज्यादा रकम बरामद की

धर्मेंद्र यादव
|
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 6 से 12 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार ...
Continue Reading

फरीदाबाद | बेटे ने पिता पर चाकू से हमला करने के मामले में बेटा और उसका साथी गिरफ्तार : थाना पल्ला टीम की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
पिता पर चाकू से हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
पिता पर चाकू से हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद | थाना पल्ला पुलिस टीम ने पिता के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में शिकायतकर्ता के पुत्र भरत, निवासी गांव खरकानाटोली, जिला बागेश्वर (उत्तराखंड), हाल निवासी नोएडा को 11 जून तथा उसके साथी ओमकार, निवासी भूडनगरिया, अलीगढ़ (उत्तर प्रदे...
Continue Reading
Advertisement

Trending