ज़िला
महेन्द्रगढ़ | सैनी सभा में लगा विशाल रक्तदान शिविर : समाजसेवी ओमप्रकाश सैनी को दी श्रद्धांजलि
महेन्द्रगढ़ | सैनी क्षत्रिय सभा महेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी की पुण्यतिथि पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा भेजे गए सीनियर डॉक्टरों की टीम के द्वारा सभी रक्तदाताओं की उचित जांच करते हुए 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक कंवरसिंह यादव ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया और उन्होंने महाराजा शूर सैनी व महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

शिविर के दौरान मुख्य अतिथि विधायक कंवरसिंह यादव ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका किया गया रक्तदान किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। युवाओं को इस पुनीत कार्य में हमेशा बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद सैनी सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेश सैनी ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और रक्तदान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। समाज के हर नागरिक को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने का संकल्प जरूर लेना चाहिए।
वहीं, नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी व नारनौल नगर परिषद प्रधान कमलेश सैनी ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। आज के इस शिविर के माध्यम से हम समाज में जागरूकता का एक नया संदेश दे रहे हैं।

महेन्द्रगढ़ में आयोजित सैनी सभा का रक्तदान शिविर
सभी अतिथियों ने स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इस पुण्य अवसर को और अधिक स्मरणीय बनाने के लिए स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी की याद में उनके सुपुत्रों—दीपक सैनी और राकेश सैनी—द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। उन्होंने समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सैनी सभा को एक वाटर कूलर भेंट किया। इस पुनीत कार्य के लिए सैनी सभा के पदाधिकारियों ने सैनी परिवार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश सैनी, पूर्व प्रधान थावर सिंह सैनी,एडवोकेट सुरेंद्र बंटी, वाइस चेयरमैन कृष्ण सैनी, सचिव होशियार सैनी,सह सचिव रामनिवास सैनी, विनोद सैनी, राधेश्याम सैनी , खजांची दुष्यंत सैनी, राजकुमार सैनी, गोविंद सैनी, रामविलास सैनी, कमल सैनी, रघुवीर सैनी, भोलाराम सैनी ,राम अवतार सैनी, सुरेश चांद,छाजू राम सैनी, ईश्वर सैनी, महावीर सैनी, अभय राम यादव पूर्व प्रधान यादव सभा, रमेश स्याणा, सुनील सैनी ,अजय सीगड़ा , डॉक्टर योगेंद्र, दिलीप गोस्वामी, सुरेश वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में स्त्री पुरुष और बच्चे भी उपस्थित थे।
नांगल चौधरी | पुलिस ने युवाओं को दिया नशा मुक्त जीवन का संदेश : महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार
नांगल चौधरी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश : सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर | आत्मरक्षा पर विशेष जोर | वैदिक संस्कारों का संगम
नारनौल | नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान : नए कानूनों और महिला अधिकारों की दी जानकारी
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
हरियाणा7 days agoफतेहाबाद | रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर के साथ मारपीट : बाइक साइड को लेकर हुई थी बहस | बदला लेने पहुंचे कई युवक | CCTV आया सामने
-
सतनाली6 days agoसतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त