ज़िला
नारनौल | बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित : किसानों को योजनाओं व अनुदान की दी जानकारी
नारनौल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बागवानी विभाग द्वारा मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों में बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करना रहा।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि अटेली खंड के गांव गढ़ी रूथल, नांगल चौधरी के गांव नायन, नारनौल के गांव मंडलाना, महेंद्रगढ़ के गांव देवनगर तथा कनीना क्षेत्र में जागरूकता शिविर लगाए गए। कैंपों में विभागीय विशेषज्ञों ने किसानों को बागवानी से जुड़ी योजनाओं, तकनीकी जानकारी और अनुदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नए बाग लगाने पर किसानों को प्रति एकड़ 42 हजार रुपए तक का 50 प्रतिशत अनुदान दो किस्तों में दिया जा रहा है। किसान नींबू वर्गीय फल, अमरूद तथा अनार जैसे फलों के बाग लगाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। एक किसान अधिकतम 5 एकड़ तक अनुदान प्राप्त कर सकता है।

कैंप में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक उर्वरकों के कम प्रयोग की सलाह दी। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से बाग लगाने, पौधों की सुरक्षा और मिट्टी प्रबंधन की जानकारी भी दी गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि सफल बागवानी के लिए 3×3 फीट के गड्ढे तैयार कर उनमें गोबर की खाद और सिंगल सुपर फॉस्फेट मिलाना लाभदायक रहता है। यदि खेत में दीमक की समस्या हो तो क्लोरोपाइरीफॉस का घोल उपयोग करने की सलाह दी गई। जुलाई से सितंबर तक का समय बाग लगाने के लिए सबसे उपयुक्त बताया गया।
विभाग ने किसानों को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से प्रमाणित नर्सरी से ही पौधे खरीदने की सलाह दी। साथ ही बताया गया कि किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसान hortnet.hortharyana.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। अनुदान राशि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रदान की जाएगी।
किसानों को अधिक जानकारी के लिए संबंधित ब्लॉक उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
नारनौल। स्टेडियमों के सुधार और ढोसी पर्वत रोप-वे प्रोजेक्ट को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली अहम बैठकें : खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
नारनौल | शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि : श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर डीसी की बैठक : परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव