फरीदाबाद | शेयर ट्रेडिंग एवं IPO में निवेश का झांसा देकर 32.81 लाख रुपये की साइबर ठगी : खाताधारक गिरफ्तार

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित

फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल, सेक्टर-17 की टीम ने शेयर ट्रेडिंग एवं IPO में निवेश के नाम पर 32.81 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान आलोक रायजादा निवासी शांति कुंज अपार्टमेंट, पश्चिम विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-82 निवासी प्रकाश रंजन ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि उन्होंने फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन देखा, जिसमें कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। विज्ञापन के माध्यम से उन्हें “New Berry 5880 Wealth Insight Circle” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में मौजूद साइबर ठगों ने अधिक निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर उससे विभिन्न बैंक खातों में धनराशि जमा करवाई। झांसे में आकर उसने अपने बैंक खाते से कुल 32,81,944 रुपये निवेश कर दिए। बाद में जब उसने निवेश की गई राशि और कथित लाभ निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने उनका बैंक खाता “हाई रिस्क अकाउंट” बताकर उसे अनफ्रीज कराने के नाम पर कुल राशि का 30 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करने की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया हुआ था। उसके खाते में ठगी की रकम में से 1,06,800 रुपये प्राप्त हुए थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपित सिंघु बॉर्डर के पास स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
अग्रवाल कॉलेज छात्र हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
अग्रवाल कॉलेज छात्र हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज के बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र रितेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर खान (19) निवासी तिगांव रोड, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अब तक इस मामले ...
Continue Reading

नूंह | तावडू नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड : रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम | कर्मचारियों में मचा हड़कंप

बबीता वर्मा
|
तावडू नगर पालिका कार्यालय में रिकॉर्ड जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम।
तावडू नगर पालिका कार्यालय में रिकॉर्ड जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम।
नूंह | जिले की तावडू नगर पालिका में मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम के अचानक पहुंचने से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। सुबह करीब नौ बजे पहुंची टीम ने कार्यालय में मौजूद विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम की कार्रवाई की...
Continue Reading

नूंह | 2 करोड़ की सुपारी लेकर गायब हुआ कंटेनर चालक : 16 घंटे में राजस्थान से खाली वाहन बरामद

बबीता वर्मा
|
राजस्थान के चोपानकी क्षेत्र से बरामद किया गया खाली कंटेनर।
राजस्थान के चोपानकी क्षेत्र से बरामद किया गया खाली कंटेनर।
नूंह।  जिले से करोड़ों रुपये की सुपारी लेकर गायब हुए कंटेनर चालक के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 16 घंटे के भीतर राजस्थान के चोपानकी क्षेत्र से खाली कंटेनर बरामद कर लिया। हालांकि कंटेनर में भरी करीब 2 करोड़ 13 लाख 51 हजार 750 रुपये मूल्य की सुप...
Continue Reading
Advertisement

Trending