नांगल चौधरी। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-सरपंच एकजुट : नांगल चौधरी थाने में हुई अहम बैठक | सीसीटीवी और जनजागरूकता पर जोर

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी थाने में सरपंचों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी एसआई पवन।
नांगल चौधरी थाने में सरपंचों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी एसआई पवन।

नांगल चौधरी। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार थाना नांगल चौधरी में क्षेत्र के सरपंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी एसआई पवन ने की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नशामुक्ति अभियान को मजबूत करना तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

बैठक के दौरान उपस्थित सरपंचों और मौजिज व्यक्तियों को अपने-अपने गांवों में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और पुलिस के संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से गांवों के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन, नशा तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।

बैठक में थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, नशा तस्करी, अवैध खनन या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उपस्थित सभी सरपंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने गांवों में पुलिस का सहयोग करने तथा अपराध और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण : बीएलओ को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश | लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल कालिया में एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण कर बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल कालिया में एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण कर बीएलओ को निर्देश देते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल चौधरी। एसडीएम उदय सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए गांव नांगल कालिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्द...
Continue Reading

नांगल चौधरी | विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेले में उमड़ी भीड़ : सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी के अंबेडकर भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन
नांगल चौधरी के अंबेडकर भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन
नांगल चौधरी | अंबेडकर भवन, नगर पालिका प्रांगण में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजन...
Continue Reading

नांगल चौधरी | आज लगेगा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेला : तैयारियां जोरों पर

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में आज विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और जन कल्याण मेला
नांगल चौधरी में आज विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और जन कल्याण मेला
नांगल चौधरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 17 जून को अंबेडकर भवन, नगर पालिका प्रांगण, नांगल चौधरी में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं तथा आयोजन स्थ...
Continue Reading
Advertisement

Trending