ज़िला
अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली नई अनाज मंडी को दी मीठे पानी की सौगात : 1.05 करोड़ रुपये से बनेगा बूस्टर | डेढ़ महीने में मिलेगा लाभ
अटेली। नई अनाज मंडी को 30 वर्षों के बाद मीठे पानी का तोहफा मिला है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से एक करोड़ 5 लाख की लागत से शुरू होगा बूस्टर निर्माण और डेढ़ महीने में जनता को मिलेगी राहत। अटेली की नई अनाज मंडी और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए मंगलवार का दिन एक ऐतिहासिक दिन है।
पिछले 30 वर्षों से खारे पानी की मार झेल रहे इस क्षेत्र के निवासियों का मीठे पानी का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। हरियाणा सरकार में मंत्री आरती सिंह राव के अथक प्रयासों से आज इस बहुप्रतीक्षित जनहित कार्य का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। यह वह काम है जो पिछले तीन दशकों से फाइलों में दबा हुआ था, जिसे अब मंत्री आरती सिंह राव ने अपने कार्यकाल में प्राथमिकता देते हुए धरातल पर उतारा है।
30 साल पुराना संघर्ष, अब खत्म हुआ इंतजार
जब से नई अनाज मंडी का निर्माण हुआ, तब से ही यहाँ के व्यापारी और स्थानीय निवासी खारे पानी को पीने के लिए मजबूर थे। मीठे पानी की उपलब्धता यहाँ की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने कई बार गुहार लगाई पर अब मंत्री आरती सिंह राव ने इस क्षेत्र की पीड़ा को समझते हुए न केवल इसके लिए बजट मंजूर कराया, बल्कि जमीन आवंटन जैसी जटिल प्रक्रिया को भी सुलझाया। 30 वर्षों से अधूरा पड़ा यह सपना अब साकार होने की ओर अग्रसर है। एक करोड़ 5 लाख की परियोजना का शुभारंभ मंत्री आरती सिंह राव की सक्रियता का परिणाम है कि आज से पानी के बूस्टर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस परियोजना पर सरकार द्वारा एक करोड़ 5 लाख रुपये की लागत राशि खर्च की जाएगी।
नई अनाज मंडी के गेट नंबर 2 के पास 302 गज जमीन इस कार्य के लिए आवंटित की गई है। यहाँ एक अत्याधुनिक बूस्टर और क्लोरीन बूस्टर प्लांट तैयार किया जाएगा, जिसकी क्षमता 3,25,850 लीटर पानी की होगी। 2800 की आबादी को होगा सीधा लाभ। इस बूस्टर प्लांट के बनने से न केवल नई अनाज मंडी के व्यापारी और निवासी लाभान्वित होंगे, बल्कि इसके दायरे में नारनौल रोड अंडरपास, कनीना रोड और आसपास के करीब 2800 लोगों की आबादी को मीठा पीने का पानी उपलब्ध होगा। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा और मात्र डेढ़ महीने के अंतराल में लोगों के नलों में मीठा पानी आने लगेगा।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
मंगलवार को जब कार्य सूचना मिली तो स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मंडी के व्यापारियों और क्षेत्र के निवासियों ने मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “जो काम पिछले 35 वर्षों में नहीं हो पाया, वह मंत्री आरती सिंह राव की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज संभव हो पाया है।” निवासियों ने कहा कि खारे पानी की समस्या से मुक्ति मिलने से स्वास्थ्य और जीवन स्तर में बड़ा सुधार आएगा।
अटेली। तोबड़ा में कम वोल्टेज से ग्रामीण परेशान : पंचायत ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
अटेली। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर सज्जन कुमार शर्मा का भव्य सम्मान : पुलिस अधिकारियों व सामाजिक संगठनों ने दी भावभीनी विदाई | सेवाकाल को बताया प्रेरणादायी
अटेली | विभागीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई : नगरपालिका के जेई मनीष कुमार निलंबित | नांगल चौधरी के अनिल कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
नारनौल6 days agoनारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार