ज़िला
अटेली। ढाई महीने बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा : शांतिकुंज आश्रम की कोशिश लाई रंग | इंसानियत की अनोखी मिसाल
अटेली। गांव अटेली बेगपुर स्थित शांतिकुंज अनाथ बेसहारा आश्रम ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। यह आश्रम पिछले कई सालों से बेसहारा, लावारिस और घर से बिछड़े लोगों की सेवा कर रहा है। यहां भूखे को खाना, बेघर को छत और बिछड़े को परिवार से मिलाने का काम किया जाता है। इसी आश्रम की कोशिश से एक बच्चा ढाई महीने बाद अपनी मां की गोद में पहुंच गया।
यह बच्चा 3 महीने पहले अपने घर से बिछड़ गया था। शांति कुंज संचालक पवन राठौड़ ने बताया कि एक बच्चा 3 महीने पहले कनीना बस स्टैंड पर मिला था जिसे प्रदीप कुमार नाम के व्यक्ति शांतिकुंज आश्रम लेकर आए थे। बच्चा दिमाग से थोड़ा कमजोर है, इसलिए वह अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा था।
पवन राठौड़ और उनकी टीम ने बच्चे को अपने पास रखा। उसे खाना, कपड़े और रहने की जगह दी। बच्चे का पूरा ध्यान रखा । आश्रम वालों ने बच्चे के घरवालों को ढूंढने के लिए खूब मेहनत की। उन्होंने बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछा। सबकी मदद ली। आखिर डेढ़ महीने पहले पता चला कि यह बच्चा अनूप गढ़ राजस्थान का है ।
पता चलने के बाद आश्रम वाले बच्चे के घरवालों से फोन पर बात कर रहे थे। मंगलवार को बच्चे की मां गीता देवी और मामा नानक आश्रम आए। अपने बेटे को देखकर मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। आश्रम वासियों ने नम आंखों से बच्चे को उसकी माँ को सौंप दिया । बच्चे के परिवार वालों ने शांति कुंज आश्रम और पवन कुमार राठौड़ की टीम का आभार व्यक्त किया ।
संस्था सहयोगी संदीप ने बताया कि शांतिकुंज आश्रम और ICTM Social Foundation मिलकर बेसहारा तथा लाचार लोगों को आश्रय प्रदान करते हैं ।
अटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
अटेली। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-सरपंच एकजुट : गांवों में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान | सीसीटीवी और सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर
अटेली | लालच नहीं, ईमानदारी चुनी : सड़क पर मिला रुपये 15,100 और दस्तावेजों से भरा पर्स लौटाकर पेश की मिसाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल