ज़िला
कोटपूतली में चोरी का नया ट्रेंड : पोश कॉलोनी से LPG सिलेंडर गायब | CCTV में कैद शातिर चोर
राजस्थान के कोटपूतली की गढ़ कॉलोनी में चोरी का नया मामला सामने आया है, जहां चोर ने घर में घुसकर महज दो मिनट में LPG सिलेंडर चोरी कर लिया। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे पुलिस जांच में जुट गई है।
कैसे हुई वारदात – कोटपूतली शहर की पोश गढ़ कॉलोनी में देर रात एक अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। उस समय घर के सदस्य अंदर सो रहे थे। आंगन में रखे दो भरे हुए LPG सिलेंडरों में से एक को चोर ने निशाना बनाते हुए मौके से फरार हो गया।
दो मिनट में चोरी – चोर ने बेहद शातिर तरीके से महज दो मिनट के भीतर पूरी वारदात को अंजाम दिया। बिना किसी घबराहट के सिलेंडर उठाकर निकल जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि उसे पहले से घर की स्थिति की जानकारी थी।

घर से LPG सिलेंडर चोरी करते हुए
CCTV में कैद – पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर तेजी से घर में प्रवेश करता है और आराम से सिलेंडर उठाकर बाहर निकल जाता है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
कॉलोनी में दहशत – सुबह जब परिजनों को सिलेंडर गायब मिला तो उन्होंने तुरंत कोटपूतली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
तिरुपति में आज होगी एनडीए की मीटिंग
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत
मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल