नेपाल में तेल महंगा : एक महीने में चौथी बढ़ोतरी | जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ

रिपोर्टर: एजेंसी
| दिल्ली
एक महीने में चौथी बढ़ोतरी
एक महीने में चौथी बढ़ोतरी

नेपाल में एक महीने के भीतर चौथी बार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ते घाटे का हवाला देते हुए नेपाल आयल निगम ने नए रेट लागू कर दिए हैं, जिससे आम जनता पर सीधा असर पड़ा है

 

काठमांडू में नेपाल आयल निगम के निदेशक मंडल के फैसले के बाद नई दरें शुक्रवार से लागू कर दी गई हैं। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एलपीजी गैस और विमान ईंधन—सभी के दाम बढ़ाए गए हैं। संशोधित दरों के अनुसार पेट्रोल में 17 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल और केरोसिन में 25-25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

नई कीमतों के मुताबिक अब नेपाल में पेट्रोल 219 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल और केरोसिन 207 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रुपये बढ़कर 2,010 रुपये हो गई है। घरेलू विमान ईंधन भी 6 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 257 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सीमा शुल्क और अवसंरचना विकास कर में 50 प्रतिशत की कटौती के बावजूद लगातार घाटा बढ़ रहा है, जिसके चलते कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया था। निगम के अनुसार ताजा बढ़ोतरी के बाद भी हर पखवाड़े करीब 7.81 अरब रुपये का घाटा होने का अनुमान है।

पिछले एक महीने में यह चौथी बार है जब नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल आपूर्ति प्रभावित होने और विशेष रूप से ईरान-अमेरिका तनाव के कारण आयात महंगा हुआ है, जिससे कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

सरकार द्वारा टैक्स में 50 प्रतिशत तक कटौती करने के बावजूद आम जनता को कोई राहत नहीं मिल पाई है। लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन, रसोई गैस और रोजमर्रा के खर्चों पर सीधा असर पड़ रहा है, जिससे महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तिरुपति में आज होगी एनडीए की मीटिंग

|
तिरुपति में आज होगी एनडीए की मीटिंग...
Continue Reading

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत

|
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत...
Continue Reading

मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन

|
मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन...
Continue Reading
Advertisement

Trending