ज़िला
नारनौल | लघु सचिवालय में आमजन के बीच बैठे डीसी : सीधे सुनी समस्याएं , अधिकारियों को सख्त निर्देश , देरी पर जीरो टॉलरेंस
कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को नारनौल स्थित लघु सचिवालय के वेटिंग एरिया में आमजन के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया।
समस्याएं सुनने के बाद डीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी सेवाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को समय पर सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
नारनौल लघु सचिवालय में आमजन के बीच बैठकर समस्याएं सुनते डीसी मनोज कुमार।
डीसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों और सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जवाबदेही तय की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को जल्द से जल्द मिले और किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस पहल को आमजन के बीच प्रशासन की सकारात्मक और संवेदनशील छवि के रूप में देखा जा रहा है।
नारनौल | राजकीय महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स को मंजूरी : 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम भी बनेगा
नारनौल | माय भारत के तत्वावधान में धौलेड़ा स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : नवाचार और तकनीक के जरिए सतत भविष्य निर्माण पर दिया जोर
नारनौल | राजकीय आईटीआई नारनौल में मनाया गया 28वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का हुनर
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद