नांगल चौधरी। सीमा यादव ने खोले सोशल मीडिया के खतरनाक जाल के राज : बेटियों को किया सतर्क | वंदना यादव ने मोमेंटो देकर किया सम्मान

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
सीमा यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित करतीं वंदना यादव।
सीमा यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित करतीं वंदना यादव।

नांगल चौधरी। सरस्वती पब्लिक स्कूल भोजावास में चल रहे आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 में बुधवार का दिन जागरूकता और प्रेरणा के नाम रहा। शिविर में जीव विज्ञान व्याख्याता, जिला प्रशिक्षक एवं किशोर शिक्षा परामर्शदाता सीमा यादव ने विशेष सत्र लेकर बालिकाओं को वर्तमान समय की सामाजिक चुनौतियों, साइबर सुरक्षा, आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में पहुंचने पर प्राचार्य एवं जिला महिला प्रभारी वेद प्रचार महेंद्रगढ़ वंदना यादव ने सीमा यादव का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया तथा शिविर में पहुंचने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

सोशल मीडिया सुरक्षा पर छात्राओं को जानकारी देतीं सीमा यादव।

सोशल मीडिया सुरक्षा पर छात्राओं को जानकारी देतीं सीमा यादव।

अपने संबोधन में सीमा यादव ने कहा कि आज का दौर तकनीक का है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि सोशल मीडिया पर कई बार लोग झूठी पहचान बनाकर युवतियों का विश्वास जीतने की कोशिश करते हैं। मीठी-मीठी बातों, झूठे वादों और भावनात्मक जाल के माध्यम से लड़कियों को बहकाने तथा उनका मानसिक, सामाजिक और आर्थिक शोषण करने के प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में प्रत्येक बेटी को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि किशोरावस्था के दौरान बच्चों के शरीर और मन में कई प्रकार के परिवर्तन आते हैं, जो एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इस समय सही मार्गदर्शन, अच्छे संस्कार और परिवार का सहयोग बहुत जरूरी होता है। किसी भी समस्या या उलझन की स्थिति में बच्चों को अपने माता-पिता, शिक्षकों और विश्वसनीय लोगों से खुलकर बातचीत करनी चाहिए।

आत्मरक्षा एवं जागरूकता शिविर में मौजूद छात्राएं और शिक्षकगण।

आत्मरक्षा एवं जागरूकता शिविर में मौजूद छात्राएं और शिक्षकगण।

सीमा यादव ने बेटियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया का सीमित और सकारात्मक उपयोग करें, क्योंकि सफलता का रास्ता स्क्रीन से नहीं बल्कि शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और मजबूत चरित्र से होकर गुजरता है।

उन्होंने कहा कि आज की बेटी को केवल पढ़ा-लिखा ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से मजबूत, आत्मविश्वासी और सही-गलत की पहचान रखने वाला भी बनना होगा। जागरूकता, आत्मरक्षा और आत्मसम्मान ही बेटियों की सबसे बड़ी ताकत हैं।

छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और सुरक्षित, जागरूक तथा आत्मनिर्भर जीवन जीने का संकल्प लिया। शिविर में उपस्थित लोगों ने सीमा यादव के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मार्गदर्शन से बेटियों को जीवन में सही दिशा मिलती है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | हरियाणा सरकार की गौसंवर्धन योजना के तहत तीन दिवसीय दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित : दौंगली के रमेश चंद की गाय रही प्रथम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गाय के साथ पशुपालक रमेश चंद।
गाय के साथ पशुपालक रमेश चंद।
नांगल चौधरी। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी 'गौसंवर्धन स्कीम' के तहत राजकीय पशु चिकित्सालय, कमानियां में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ नसीब सिंह के मार्गदर्शन व उपमंडलीय अधिकारी डा. रोहताश की मौजूदगी में हरियाणा नस्ल की गायों के लिए 1 से 3 जून तक तीन ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पुलिस का सख्त पहरा : राव तुलाराम चौक पर नाकाबंदी | संदिग्ध वाहनों की गहन जांच

रामपाल फ़ौजी
|
राव तुलाराम चौक पर नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच करती नांगल चौधरी पुलिस।
राव तुलाराम चौक पर नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच करती नांगल चौधरी पुलिस।
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नांगल चौधरी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशों के तहत राव तुलाराम चौक पर नाकाबं...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार : नांगल चौधरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई | दोहरे हत्याकांड के कारणों की जांच जारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
नांगल चौधरी | थाना क्षेत्र के गांव ढाणी ठाकरान में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताक...
Continue Reading
Advertisement

Trending