कनीना | वार्ड-14 उपचुनाव में नामांकन पूरा : आखिरी दिन 6 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे | कुल 8 प्रत्याशी मैदान में

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| कनीना
एसडीएम कार्यालय में नामांकन के दौरान मौजूद प्रत्याशी और समर्थक
एसडीएम कार्यालय में नामांकन के दौरान मौजूद प्रत्याशी और समर्थक

 कनीना के वार्ड संख्या 14 में होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अंतिम दिन 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे अब कुल प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

21 से 25 अप्रैल तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान अंतिम दिन सुमेर सिंह यादव, अशोक कुमार, बलजीत, प्रदीप यादव और अनूप यादव ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरे। इसके अलावा विकास ने अपने पिता सुरेंद्र के पक्ष में कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट जिला उपायुक्त और राज्य निर्वाचन आयोग, पंचकूला को भेज दी गई है।

वार्ड-14 चुनाव के लिए नामांकन के दौरान प्रशासनिक निगरानी का दृश्य

वार्ड-14 चुनाव के लिए नामांकन के दौरान प्रशासनिक निगरानी का दृश्य

चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही। उन्होंने जानकारी दी कि 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी, जबकि 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वार्ड-14 के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को की जाएगी। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मतदाताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम (01285-294030) स्थापित किया गया है। मतदान के लिए ‘पितामह कान्हसिंह धर्मशाला’ को मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी : खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
टेलीग्राम साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
टेलीग्राम साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 जून को बुलंदशहर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है । जिनकी पहचान गौरव गर्ग वासी यमुना पुरम, बुरलंदशहर उतरप्रदेश के रुप में ह...
Continue Reading

गुरुग्राम। एक भी वोट न छूटे मिशन पर कांग्रेस : गुरुग्राम में बूथ से लेकर हेल्पलाइन तक बनेगा निगरानी तंत्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक।
गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक।
गुरुग्राम। आगामी चुनावी तैयारियों के बीच गुरुग्राम में कांग्रेस ने मतदाता सूची को लेकर व्यापक अभियान छेड़ने का फैसला किया है। पार्टी का फोकस इस बार केवल चुनाव प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सुनिश्चित करने पर रहेगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान क...
Continue Reading

नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन

रामचन्द्र सैनी
|
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नारनौल | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कथित रूप से मंडल अध्यक्षों की उपेक्षा का मामला अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के दौरान उपजे विवाद और संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष क...
Continue Reading
Advertisement

Trending