ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर सैलजा का दौरा : प्रभावित गांवों में लिया जायजा , किसानों से की बातचीत : मुआवजे व राहत की उठाई मांग

रिपोर्टर: चंडीगढ़
|

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फतेहाबाद जिले के गांवों का दौरा कर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने खेतों में जाकर किसानों से बातचीत की और नुकसान की स्थिति को समझा।

इसके बाद सैलजा सिरसा की अनाज मंडी पहुंचीं, जहां उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से कई गांवों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग करते हुए सरकार से तुरंत राहत उपाय शुरू करने की अपील की। साथ ही किसानों पर लगाए गए प्रतिबंधों और आढ़तियों की समस्याओं को लेकर भी चिंता जताई।

सैलजा ने विशेष गिरदावरी कराने की मांग करते हुए कहा कि नुकसान का सही आंकलन जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कपास फसल के लिए बीमा प्रीमियम जमा होने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि फसल नुकसान दर्ज करने के लिए पोर्टल अभी तक शुरू नहीं हुआ है और न ही पटवारी खेतों में पहुंचे हैं, जिससे किसान अपनी शिकायत दर्ज नहीं कर पा रहे हैं।

सांसद ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत अधिकारियों की तैनाती और किसानों व कृषि मजदूरों को शीघ्र राहत देने की मांग की।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने धानी दुल्ट, भुथन, झालानिया, भिराना, चंद्रावल, माजरा, सनियाना और चमार खेड़ा सहित कई गांवों का दौरा किया। इससे पहले सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में उन्होंने सांसद निधि से गांवों के लिए 31 पानी के टैंकर वितरित किए और आगे भी सहायता देने का आश्वासन दिया।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बबीता वर्मा
|
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा आकेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने...
Continue Reading

फरीदाबाद | बेटे ने पिता पर चाकू से हमला करने के मामले में बेटा और उसका साथी गिरफ्तार : थाना पल्ला टीम की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
पिता पर चाकू से हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
पिता पर चाकू से हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद | थाना पल्ला पुलिस टीम ने पिता के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में शिकायतकर्ता के पुत्र भरत, निवासी गांव खरकानाटोली, जिला बागेश्वर (उत्तराखंड), हाल निवासी नोएडा को 11 जून तथा उसके साथी ओमकार, निवासी भूडनगरिया, अलीगढ़ (उत्तर प्रदे...
Continue Reading

फतेहाबाद | खाकी में हरियाली का प्रहरी : जब थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने सदर थाना को बना दिया ‘ग्रीन थाना’

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पक्षियों के लिए पानी रखते हुए
फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पक्षियों के लिए पानी रखते हुए
फतेहाबाद | आमतौर पर पुलिस थानों की पहचान शिकायतों, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़ी होती है, लेकिन फतेहाबाद का सदर थाना इस परंपरागत छवि से अलग एक नई पहचान गढ़ रहा है। यहां कदम रखते ही लोगों का स्वागत खाकी वर्दी से पहले हरियाली करती है। पेड़ो...
Continue Reading
Advertisement

Trending