नारनौल में दिशा बैठक आयोजित : सांसद धर्मबीर सिंह ने की अध्यक्षता , देसी खाद को बढ़ावा देने की योजना , विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

रिपोर्टर:
|

भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पंचायत भवन में आयोजित डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में सांसद ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए गांवों में स्वच्छता और समृद्धि का मॉडल विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूरिया के विकल्प के रूप में देसी खाद को बढ़ावा देने की योजना तैयार की जा रही है, जिसके तहत पंचायतों की खाली जमीन पर गड्ढे खोदकर खाद तैयार की जाएगी।

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

सांसद ने बताया कि मनरेगा के तहत जिले में जल संरक्षण, भूमि विकास और ग्रामीण संपर्क से जुड़े कार्यों पर लगभग 896 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वहीं अमृत सरोवर योजना के तहत जिले में चिन्हित 80 तालाबों पर कार्य शुरू किया जा चुका है, जिनमें से कई पूरे भी हो चुके हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित 1258 आवासों के लक्ष्य के मुकाबले 1203 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 1800 से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

इस अवसर पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सांसद का स्वागत किया। बैठक में विधायक कंवर सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending