नारनौल ग्रीवेंस बैठक में बड़ा एक्शन : फंड गड़बड़ी पर सरपंच निलंबित, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

रिपोर्टर:
|
नारनौल में ग्रीवेंस की बैठक लेते मंत्री अरविंद शर्मा।
नारनौल में ग्रीवेंस की बैठक लेते मंत्री अरविंद शर्मा।

नारनौल में आयोजित जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने सरकारी धन में गड़बड़ी के मामले में कुतबापुर की सरपंच को निलंबित करने के आदेश दिए। बैठक में पहले से निर्धारित 17 मामलों की सुनवाई की गई।

गांव कुतबापुर के अरविंद कुमार की शिकायत पर मंत्री ने गांव की सरपंच मनोज देवी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। अरविंद कुमार की शिकायत थी कि सरपंच ने करीब 15 लाख रुपए का गबन किया है। जिसकी जांच विजिलेंस कर रही है, मगर वह बहुत धीरे जांच चल रही है। इस मामले में उन्होंने बीडीपीओ के भी शामिल होने का आरोप लगाया। जिस पर मंत्री ने सरपंच को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई:
साल 2015 में ग्रामीणों द्वारा गांव कुतबापुर की सरपंच मनोज कुमारी पर अवैध कब्जे की शिकायत जिला उपायुक्त को दी गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर 23 जुलाई को उपायुक्त ने पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 के तहत उन्हें सरपंच पद से निलंबित कर दिया था।

भ्रष्टाचार पर सख्त रुख: मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में ‘नो कॉम्प्रोमाइज’ की नीति पर काम कर रही है। ऐसे मामलों में चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई: बैठक के दौरान ग्राम पंचायत पाली में खराब स्ट्रीट लाइटों के मामले में डीडीपीओ को निर्देश दिए गए कि पूरे जिले में 10 दिनों के भीतर सभी लाइटों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में मरम्मत का कार्य संबंधित कंपनी से करवाने के आदेश दिए गए।

राशन कार्ड और पेयजल समस्या का समाधान: पृथ्वीपुरा निवासी के राशन कार्ड कटने के मामले में अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी त्रुटि सुधार के बाद कार्ड बहाल कर दिया गया है। मोहल्ला रावका में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नई डीआई पाइपलाइन का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।

बिजली और सीवर व्यवस्था पर निर्देश: नांगतिहाड़ी गांव में जर्जर बिजली पोल बदले जा चुके हैं, जबकि बड़कोदा गांव में सीवर लाइन की समस्या का समाधान कर गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की गई है। मंत्री ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों की सैंपलिंग ग्रामीणों की मौजूदगी में की जाए।

नगर परिषद क्षेत्र में सफाई और मरम्मत कार्य: शहर में रास्तों की मरम्मत और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के लिए एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। शौचालयों का नियमित निरीक्षण भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई: मंडलाना निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि संबंधित खाते से रकम वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो खाता कर्नाटक में संचालित था।

जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित फाइलों का शीघ्र निपटान किया जाए, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

स्कूलों में स्वच्छता पर जोर: पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार स्कूलों में स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शौचालयों की मरम्मत और रखरखाव के लिए स्कूल स्तर पर बजट और अधिकार दिए गए हैं, और लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक नारनौल ओमप्रकाश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, राजू शर्मा, जेपी सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | राज्य टॉपर बेटियों दीपिका और दीपिका मेघवाल का सम्मान : अंबेडकर भवन में हुआ भव्य समारोह | 11-11 हजार रुपये देकर बढ़ाया उत्साह

अनीता
|
नारनौल के अंबेडकर भवन में राज्य टॉपर छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।
नारनौल के अंबेडकर भवन में राज्य टॉपर छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।
नारनौल। अंबेडकर भवन, मालवीय नगर नारनौल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं दीपिका (भिवानी) और दीपिका मेघवाल (रेवाड़ी) का जिला स्तरीय सम्मान समारो...
Continue Reading

​नारनौल | बाबा निहालचंद मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित : 46 यूनिट रक्त एकत्रित

रामचन्द्र सैनी
|
बाबा निहालचंद मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा और मौजूद ग्रामीण।
बाबा निहालचंद मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा और मौजूद ग्रामीण।
​नारनौल | ​ग्राम पटीकरा स्थित बाबा निहालचंद मंदिर परिसर में आज 'समस्त ग्रामवासी, पटीकरा की तरफ से एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशाल भंडारे के साथ-साथ 21वें रक्तदान शिविर का भी सफल आयोजन किया गया। कार्...
Continue Reading

नारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल के भूषण शोभापुर में नहर से मिला अज्ञात शव
नारनौल के भूषण शोभापुर में नहर से मिला अज्ञात शव
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के गांव भूषण शोभापुर स्थित हनुमान मंदिर के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने नहर में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ...
Continue Reading
Advertisement

Trending