नारनौल। स्टेट बैंक में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर आयोजित : आयुर्वेद-योग अपनाने का दिया संदेश | साइबर सुरक्षा और सामाजिक योजनाओं के प्रति भी किया जागरूक

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
कैंप' के दौरान उपस्थित बैंक अधिकारी व चिकित्सा विशेषज्ञ।
कैंप' के दौरान उपस्थित बैंक अधिकारी व चिकित्सा विशेषज्ञ।

नारनौल। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को रेवाड़ी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ्य एवं कल्याण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा और केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़, मानसिक तनाव और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत से बचने के लिए नियमित योग, प्राणायाम, शारीरिक गतिविधियां और आयुर्वेद आधारित जीवनशैली बेहद उपयोगी हैं।

स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में चिकित्सकों ने बैंक कर्मचारियों को खिंचाव वाले व्यायाम, संतुलित खान-पान और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। डॉ. जितेंद्र सुहाग ने भी कर्मचारियों को बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।

इस अवसर पर बैंक के मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने कहा कि योग और आयुर्वेद जैसी भारतीय परंपराएं न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि कार्यक्षमता और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग प्राकृतिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के सुबह के सत्र में बैंक परिसर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मिठाइयां वितरित की गईं। साथ ही ग्राहकों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। बैंक अधिकारियों ने लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि खाता तथा अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक नवल, प्रबंधक अनीता पंवार, विवेक, हरमीत सहित बैंक के अनेक कर्मचारी एवं सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। एचटेट-2025 को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक : महेंद्रगढ़ में एडीसी ओवरऑल इंचार्ज | एसडीएम होंगे नोडल अधिकारी | परीक्षार्थियों के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद उपायुक्त अनुपमा अंजली।
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद उपायुक्त अनुपमा अंजली।वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद उपायुक्त अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ब...
Continue Reading

नारनौल। हरियाणा पुलिस में पदोन्नति : एसआई महा सिंह बने निरीक्षक | डीएसपी भारत भूषण ने लगाए स्टार | 1988 में सिपाही के रूप में शुरू किया था सफर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। डीएसपी भारत भूषण ने आज अपने कार्यालय में एसआई महा सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने उपरांत उनके कंधे पर स्टार लगाकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह पुलिस कर्मचारी वर्ष 1988 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थ...
Continue Reading

नारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला के अमृत सरोवरों का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।
जिला के अमृत सरोवरों का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ की नई अनाज मंडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान' के तहत प्रदेश की 114 करोड़ रुपये की सात स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान म...
Continue Reading
Advertisement

Trending