नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को दी सुरक्षित माइग्रेशन की जानकारी

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
|
नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नारनौल कॉलेज में विदेश प्रवास पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में ‘विदेश में जागरूक होकर जाओ’ विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को विदेश में सुरक्षित प्रवास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (संयुक्त राष्ट्र) से आए ट्रेनर डॉ. विनित यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने विदेश जाने की वैध और सुरक्षित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अवैध तरीके से विदेश जाने पर विद्यार्थियों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में छात्रों के लिए सुरक्षित विदेश प्रवास पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में छात्रों के लिए सुरक्षित विदेश प्रवास पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

डॉ. विनित यादव ने बताया कि अज्ञानता के कारण कई युवा आर्थिक धोखाधड़ी और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने छात्रों को वीजा प्रक्रिया, पासपोर्ट आवेदन, ई-माइग्रेट पोर्टल, मदद पोर्टल और प्रवासी बीमा योजना जैसी सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि वे सुरक्षित और सही तरीके से विदेश जा सकें।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विदेश में करियर बनाने के दौरान उनके अधिकारों, सुरक्षा और आवश्यक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या जोखिम से बच सकें।

कार्यक्रम में प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार सहित डॉ. गीता रानी, डॉ. दीपिका, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. सुभाष, डॉ. अजय तंवर और डॉ. सरिता सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। इस आयोजन से विद्यार्थियों को विदेश में सुरक्षित प्रवास को लेकर महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल के भूषण शोभापुर में नहर से मिला अज्ञात शव
नारनौल के भूषण शोभापुर में नहर से मिला अज्ञात शव
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के गांव भूषण शोभापुर स्थित हनुमान मंदिर के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने नहर में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ...
Continue Reading

नारनौल | डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी ने किया निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्र और वृद्ध आश्रम की व्यवस्थाएं जांचीं | बुजुर्गों और युवाओं की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं सीजेएम नीलम कुमारी।
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने शनिवार को सामाजिक एवं कल्याणकारी संस्थानों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नारनौल स्थित ‘माधव’ नशा मुक्ति केंद्र और नसीबपु...
Continue Reading

नारनौल | सुभाष स्टेडियम में पुलिस का जागरूकता अभियान : युवाओं को नशे और साइबर फ्रॉड से किया सतर्क | महिला थाना टीम ने दिया सुरक्षित भविष्य का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सुभाष स्टेडियम नारनौल में युवाओं को जागरूक करती महिला थाना पुलिस टीम
सुभाष स्टेडियम नारनौल में युवाओं को जागरूक करती महिला थाना पुलिस टीम
नारनौल। स्थानीय सुभाष स्टेडियम में महिला थाना पुलिस टीम की ओर से बच्चों और युवाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे की बुरी लत, साइबर अपराधों और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक कर उन्हें सुर...
Continue Reading
Advertisement

Trending