जांट गांव के पवन कौशिक को बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड : फिल्म ‘पहिया’ को मिला सम्मान , हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चमका महेंद्रगढ़ का युवा फिल्ममेकर

रिपोर्टर:
|
बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड के साथ पवन कौशिक
बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड के साथ पवन कौशिक
स्थान: महेंद्रगढ़  , संवाददाता: सुशील शर्मा

महेंद्रगढ़ जिले के नजदीकी गांव जांट के युवा फिल्ममेकर पवन कौशिक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड हासिल किया है। उन्हें यह सम्मान उनकी शॉर्ट फिल्म “पहिया” के लिए प्रदान किया गया।

यह फिल्म महोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से आई कई फिल्मों का चयन किया गया था। चयनित फिल्मों में से उत्कृष्ट कृतियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिसमें पवन कौशिक की फिल्म “पहिया” ने बेस्ट स्क्रीनप्ले का खिताब अपने नाम किया।

पवन कौशिक ने बताया कि उनकी यह शॉर्ट फिल्म एक मूक (साइलेंट) फिल्म है, जिसमें “पहिया” को समय का प्रतीक दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि जैसे पहिया निरंतर घूमता रहता है, उसी प्रकार मानव जीवन भी एक चक्र की तरह चलता रहता है।

यह फिल्म ॐ कौशिक फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है, जिसके प्रोड्यूसर उनके गुरु हरिओम कौशिक हैं। फिल्म के निर्माण में टीम के रूप में आरजे भारद्वाज, अजय वशिष्ठ, आरके झंडू, रेविन गौरा, सत्यव्रत आर्य और मनीषा जांगू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिल्म में दिविज कौशिक, गोविंद चौहान, कृष्ण कौशिक, सुरेश पंचोली, विश्वदीप सिवाच, श्रुति चौधरी, अर्जुन रजक, आदित्य ठाकुर, अनमोल सिंघल, पुष्पेश, रिशव मथुर, शंकर शर्मा, अमन शर्मा, रिजवाना, कार्तिके गुलिया, अंकित ठाकुर, सुमन, विवेक कुमार, आकाश राघव और प्रज्ञा वत्सा सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया।

पवन कौशिक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता सरोज देवी व कृष्ण कौशिक, गुरु हरिओम कौशिक तथा अपनी बहनों पूजा और अर्चना को दिया। साथ ही उन्होंने फेस्टिवल के आयोजक धर्मेंद्र डांगी का आभार व्यक्त किया।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | झमाझम बारिश से बदला मौसम : भीषण गर्मी से राहत | कई इलाकों में जलभराव | यातायात पर असर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और गुजरते वाहन।
गुरुग्राम में तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और गुजरते वाहन।
गुरुग्राम। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे गुरुग्राम में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान पर घने बादल छाने के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इल...
Continue Reading

रेवाड़ी | ऑपरेशन मुस्कान बना मिसाल : 6 साल की बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया | परिवार ने जताया पुलिस का आभार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को परिजनों के हवाले करते हुए।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 6 वर्षीय बच्ची को परिजनों के हवाले करते हुए।
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने प्रजापति चौक के पास लावारिस हालत में घूम रही 6 साल की एक नाबालिग बच्ची के परिजनों की तलाश करके सकुशल उनके हवाले किया। बच्ची के...
Continue Reading

नूंह। 800 लीटर डीजल बेचकर ट्रक छोड़ हुआ था फरार : 15 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित आरोपी

बबीता वर्मा
|
15 साल पुराने गबन मामले में गिरफ्तार आरोपी
15 साल पुराने गबन मामले में गिरफ्तार आरोपी
नूंह। करीब 15 साल से कानून की आंखों में धूल झोंक रहा एक उद्घोषित आरोपी आखिरकार नूंह पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम ने वर्ष 2009 के चर्चित गबन मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending