अटेली। योग दिवस की तैयारियां तेज : खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास आयोजित | योग से होता है सर्वांगीण विकास-डॉ. मंजू शर्मा

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए आम जन व अधिकारी गण
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए आम जन व अधिकारी गण

अटेली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए राजकीय महा विद्यालय मे खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का पूर्व अभ्यास किया गया।इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉक्टर मंजू शर्मा, डॉक्टर चेतन कुमार, डॉक्टर प्रवीण कुमार और डॉक्टर राजेश सैनी ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बोलते हुए नोडल अधिकारी चिकित्सा डॉक्टर मंजू शर्मा ने कहा कि यह योग का पूर्व अभ्यास 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया जा रहा है ।इसमे सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा आम जन को योग का अभ्यास करवाया गया ।जिसमें योग की विभिन्न मुद्राओं व प्राणायाम के बारे में बताया गया। डॉक्टर मंजू ने कहा कि योग हमारा शारीरिक ही नहीं मानसिक व आध्यात्मिक विकास भी करता है ।योग से हमें भारत को प्रगतिशील व विकसित देश बनाना है।

इस अवसर पर योग साधकों को आयुष योग सहायक पवन कौशिक कटकई योगशाला के प्रभारी ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। उन्होंने बोलते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य 21 जून को मनाये जाने वाले योग दिवस को सफल बनाना है। जिसमें की हम योग प्रोटोकॉल को आसानी से कर सके और योग दिवस को अच्छे से मनी सके ।

उन्होंने उपस्थित साधकों को ताड़ासन ,भुजंगासन, पद्मासन ,भ्रामरी ,कपालभाति के साथ-साथ अनेक योग मुद्राओं व क्रियाओ का अभ्यास करवाया।इस अवसर पर डॉक्टर सहदेव ,डॉक्टर अनामिका, डॉक्टर चंचल, भूपेंद्र यादव, अनिल कुमार ,कर्मवीर व अशोक कुमार सहित आयुष विभाग के सभी कर्मचारी व अधिकारी तथा अटेली क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रोटोकॉल का अभ्यास किया ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गांवों से निकले चैंपियन : राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक चमके खिलाड़ी | कई पदक किए नाम | खेल मानचित्र पर उभरा महेंद्रगढ़

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। महेंद्रगढ़ जिले के गांवों से निकल रही खेल प्रतिभाएं अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण, रज...
Continue Reading

अटेली। बसपा को अटेली में बड़ी मजबूती : लक्ष्मीनारायण यादव पार्टी में शामिल | संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने के संकेत

जितेंद्र सोलंकी
|
लक्ष्मीनारायण यादव को पार्टी में शामिल करते हुए नेताजी अतरलाल।
लक्ष्मीनारायण यादव को पार्टी में शामिल करते हुए नेताजी अतरलाल।
अटेली। बहुजन समाज पार्टी को एक बड़ी सफलता मिली, जब भोड़ी गांव निवासी और इलाके के प्रमुख सामाजिक, राजनैतिक कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण यादव बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने लक्ष्मीनारायण यादव को माला पहनाकर और पार्टी का झंड...
Continue Reading

अटेली। राहुल गांधी का जन्मदिवस गौसेवा के साथ मनाया : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोशाला में की सवामणी | जनकल्याण और सेवा कार्यों का दिया संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर श्री कृष्ण गौपालगौशाला में गायों की सेवा करते हुए ।
विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर श्री कृष्ण गौपालगौशाला में गायों की सेवा करते हुए ।
अटेली। ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह प्रधान व साथियों सहित ने गोशाला प्रधान और कार्यकारिणी सदस्य तथा गांव के मौजिजआन विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी जी का 56वां जन्मदिवस श्री कृष्ण गोपाल गौशाला बिहाली में गायों को गेहूं व गुड़ तेल की सवामणी के रूप मे...
Continue Reading
Advertisement

Trending