नारनौल | विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. अभय सिंह यादव से की शिष्टाचार भेंट : समसामयिक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के आवास पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की शिष्टाचार भेंट।
नारनौल में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के आवास पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की शिष्टाचार भेंट।

नारनौल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के नारनौल आगमन के दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अभय सिंह यादव ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष का उनके आवास पर आगमन उनके लिए हर्ष और सम्मान का विषय है। उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद दोनों नेताओं को आपसी विचार-विमर्श का अवसर मिला, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई।

इस मुलाकात को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना और भविष्य में भी आपसी संवाद बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत : दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। मंगलवार तड़के नारनौल में हुए दर्दनाक रेल हादसे में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव भोजावास निवासी लगभग 40 वर्षीय हरिश कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पह...
Continue Reading

नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | हत्या के मामले का फरार आरोपी भी दबोचा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नारनौल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हत्या के मामले में लंब...
Continue Reading

नारनौल | अवैध शराब तस्करी पर महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई : मोटरसाइकिल समेत देसी शराब बरामद | आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ...
Continue Reading
Advertisement

Trending