नारनौल | नई अनाज मंडी में बनेगा पब्लिक पार्क : सरसों की सरकारी लैब स्थापित करने का प्रस्ताव पारित
नारनौल | आज कार्यालय मार्केट कमेटी नारनौल मे चेयरमन बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें इसमें सचिव नुकुल यादव वाइस चेयरमैन सुरेश चौधरी व बाकी सभी मार्केट कमेटी सदस्य उपस्थित रहे| जिसमें दो प्रस्ताव पर सहमति हुई हैं | नई अनाज मंडी नारनौल जल महल की दीवार से लगाती […]

नारनौल | आज कार्यालय मार्केट कमेटी नारनौल मे चेयरमन बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें इसमें सचिव नुकुल यादव वाइस चेयरमैन सुरेश चौधरी व बाकी सभी मार्केट कमेटी सदस्य उपस्थित रहे|
जिसमें दो प्रस्ताव पर सहमति हुई हैं | नई अनाज मंडी नारनौल जल महल की दीवार से लगाती हुई जमीन पर पब्लिक पार्क बनाने के लिए कार्यकारी अभियंता रेवाड़ी को सूचित किया गया है। नए पार्क की स्थापना से आस पास के लोगो को सुबह शाम घूमने के लिए अच्छी तरोताजा हवा मिलेगी तथा इस से लोगो के शरीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
तथा नई अनाज मंडी में सरसों की लैब के लिए सरकारी पोर्टेबल लैब स्थापित करने के लिए मुख्य प्रशासक को पत्र लिखा गया है। नई लेब की स्थापना से किसानो को बहुत ज्यादा लाभ होगा। किसानो को इधर से उधर चक्कर नही लगाने पड़ेगे।
तथा उनको उचित लैब होने से सरसों के उचित दाम मिलेंगे। जिसके कारण किसानो को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। चेयरमन जी और मार्केट कमेटी सदस्यों द्वारा पारित दोनों ही प्रस्ताव नई अनाज मंडी नारनौल के आने वाले अच्छे दिनों की सुरुआत के रूप मे जोड़ कर देखा जा रहा है |



