ज़िला
अटेली। खोड में नामांकन अभियान तेज : घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील | पंचायत और स्कूल ने मिलकर लिया संकल्प
अटेली। राजकीय माध्यमिक स्कूल खोड द्वारा मुख्याध्यापक अनूप सिंह के नेतृत्व में गांव खोड तोबड़ा और आसपास की ढाणियों में शिक्षा जागरूकता एवं नामांकन अभियान के माध्यम से बच्चों को राजकीय स्कूल में नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है । स्कूल की सात सदस्यीय टीम ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए प्रेरित किया।
अभिभावकों से मुखातिब होते हुए मुख्याध्यापक अनूप सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाएं अब पहले से कहीं बेहतर हैं। ग्राम पंचायत के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य है कि गांव खोड के हर बच्चे का राजकीय स्कूल में नामांकन हो और वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे। अनूप सिंह ने कहा कि यह सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने का हमारा सामूहिक संकल्प है।
सरपंच प्रतिनिधि नरेश चौहान ने कहा कि पंचायत और स्कूल मिलकर हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। अभियान में शिक्षक राकेश, मुकेश रानी, सपना, सुदेश, मुनेश और रामनिवास के साथ गांव के 5 युवा वॉलंटियर भी शामिल रहे, जो सप्ताह में दो दिन बच्चों को अतिरिक्त पढ़ाई में मदद करेंगे।
शिक्षकों ने अभिभावकों को निःशुल्क शिक्षा, पाठ्यपुस्तक, गणवेश, मिड-डे मील और छात्रवृत्ति पर की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि नामांकन के बाद पहले 100 दिन में बच्चों के बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणित के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। हर महीने अभिभावक-शिक्षक चौपाल लगाकर बच्चों की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।
अटेली | गौसेवक महिपाल सिंह खरब सम्मानित : जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने पर छात्रा हिमांशी का भी हुआ अभिनंदन
अटेली। बिजली समस्याओं को लेकर 15 जून को आक्रोश प्रदर्शन : उपभोक्ता मंच ने लोगों से की शामिल होने की अपील
अटेली | वैदिक संस्कृति के प्रचार को लेकर जुटे आर्य समाज पदाधिकारी : आर्यवीर दल शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल7 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल22 hours agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
हरियाणा7 days agoहरियाणा | हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन : सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती | 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | लोक संगीत जगत में शोक