ज़िला
नूंह | फिरोजपुर झिरका में दर्दनाक सड़क हादसा : कुत्ते को बचाने के प्रयास में पुलिया से नीचे गिरी कार | एक होमगार्ड जवान की मौत | दो गंभीर घायल
नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से नीचे जा गिरी।

मृतक राजकुमार होमगार्ड
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में राजकुमार निवासी गांव रावली, खंड फिरोजपुर झिरका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार महेश निवासी वार्ड नंबर-13, खटीक मोहल्ला फिरोजपुर झिरका तथा आरिफ खान निवासी गांव रावली गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों होमगार्ड जवान बताए जा रहे हैं।
बताया गया है कि तीनों जवान नूंह स्थित होमगार्ड कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे। सरकार द्वारा होमगार्ड जवानों को निर्धारित अवधि तक ड्यूटी देने के बाद कुछ समय का अवकाश दिया जाता है। इसी क्रम में वे ड्यूटी पूरी कर अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में अचानक उनकी कार के सामने एक कुत्ता आ गया।

चालक ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।
नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार सड़क किनारे बनी पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेजा।

अस्पताल में चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि महेश और आरिफ खान का उपचार जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सदर थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी रणसिंह के मुताबिकमृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया है।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान