ज़िला
नांगल चौधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज : नांगल चौधरी में योग की पायलट रिहर्सल आयोजित | 21 जून को हजारों लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास
नांगल चौधरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को नांगल चौधरी अनाज मंडी में योग की पायलट रिहर्सल आयोजित की गई। 21 जून को होने वाले मुख्य खंड स्तरीय कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस पूर्वाभ्यास में गांवों से आए योग साधकों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आगामी मुख्य समारोह में फरीदाबाद एनआईटी से विधायक सतीश कुमार फागना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम अनाज मंडी परिसर में आयोजित किया जाएगा, जहां हजारों लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे।

सुबह 6:30 बजे शुरू हुए रिहर्सल सत्र में आयुष योग नोडल अधिकारी डॉ. ललित मोहन जोशी की देखरेख में योग सहायिका अशोक कुमारी ने आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी 15 योग आसनों का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम और ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का सामूहिक रूप से अभ्यास किया।
आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए मंडी परिसर में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं, ताकि सभी प्रतिभागी सहजता और सुविधा के साथ योगाभ्यास कर सकें।

रिहर्सल के समापन पर उपस्थित सभी योग साधकों ने इस वर्ष की थीम “योग से आत्म-सशक्तिकरण” को अपनाने का संकल्प लिया तथा 21 जून को होने वाले मुख्य समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार, डॉ. विनय कुमार, डॉ. करुणा मिश्रा, डॉ. रितेश, डॉ. रेखा सैनी, डॉ. योगेश, आयुष योग सहायक सुरेंद्र, अनिल, ललित, बेबी सोनी, योग प्रशिक्षक सुनीता, अंजूबाला, राकेश कुमार, मेजर सतीश दहिया, राजकीय कॉलेज नांगल चौधरी के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, एनसीसी अधिकारी बृजेश कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी के प्राचार्य बस्ती राम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरोही के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नांगल चौधरी। एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण : बीएलओ को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश | लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
नांगल चौधरी। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-सरपंच एकजुट : नांगल चौधरी थाने में हुई अहम बैठक | सीसीटीवी और जनजागरूकता पर जोर
नांगल चौधरी | विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेले में उमड़ी भीड़ : सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली23 hours agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल