फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित

फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने एक कंपनी के खाते से 78.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार से 3 आरोपितों को काबू किया है। जिनकी पहचान विरशांत निवासी गांव कातर बिहार, प्रदीप कुमार शाह निवासी गांव पचवरा, छपरा बिहार तथा राहुल कुमार निवासी बड़ा शेखपुरा, बिहार, हाल न्यू एरिया गांधी नगर, बिहार के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विरसांत खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता प्रदीप कुमार शाह और राहुल कुमार को उपलब्ध कराया था। उसके खाते में ठगी की राशि के 25.50 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। वह 12वीं पास है तथा निजी नौकरी करता है। जिसको 14 जून को गिरफ्तार कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

वहीं प्रदीप कुमार शाह और राहुल कुमार ने खाताधारक विरसांत का बैंक खाता लेकर आगे साइबर ठगों तक पहुंचाया था। जिनको 17 जून बिहार से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद लाया जा रहा है, शनिवार को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार हिमांशु वर्मा निवासी अहीरवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह ADORE REALTECH PVT LTD में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। अज्ञात ठगों ने उसकी कंपनी के निदेशक का प्रतिरूपण (Impersonation) कर कम्पनी के लेटरहेड का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 3जून को 53 लाख रुपये तथा 25.50 लाख रुपये की 2 RTGS ट्रांजेक्शन के माध्यम से कंपनी के खाते से कुल 78.50 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाकर ठगी को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि 4 जून को थाना साइबर सेंट्रल में शिकायत प्राप्त हुई थी, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और संबंधित बैंकों को पत्राचार कर ठगी की राशि के रुपये 58,60,000 विभिन्न खातों में होल्ड कराए गए, जिनमें से रुपये 50 लाख कंपनी की खाते में वापस आ चुके हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रवा के पास बने एक अवैध कट ने शुक्रवार को फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कच्चे रास्ते से यू-टर्न ले रहे एक लंबे कंटेनर के कारण पीछे से आ रहे कई वाह...
Continue Reading

फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम

राजेश भाम्भू
|
मृतक भजन लाल की फोटो।
मृतक भजन लाल की फोटो।
फतेहाबाद | रतिया के बस स्टैंड के पास एक दुकान की छत से गिरकर 46 वर्षीय दुकानदार भजन कंबोज की मृत्यु हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, छोटी चंदो निवासी भजन कंबोज रतिया में 99 नामक जरनल स्टोर चलाते थे। गुरुवार की शा...
Continue Reading

फतेहाबाद | पुलिस का डबल एक्शन जारी : तीन नशा तस्करों की 80 लाख रुपये तक की अवैध संपत्तियां फ्रीज

राजेश भाम्भू
|
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
फतेहाबाद | पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए अब तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आदतन नशा तस्करों की 62.20 लाख रुपये से अ...
Continue Reading
Advertisement

Trending