नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा

नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रवा के पास बने एक अवैध कट ने शुक्रवार को फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कच्चे रास्ते से यू-टर्न ले रहे एक लंबे कंटेनर के कारण पीछे से आ रहे कई वाहन उससे टकरा गए। हादसे में कई गाड़ियों को हल्का नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर चालक एक्सप्रेसवे पर बने अवैध कच्चे कट से यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े और कई गाड़ियां कंटेनर से टकरा गईं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे के डीपीएम ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर कहीं भी यू-टर्न की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने कई जगहों पर कच्चे रास्ते से अवैध कट बना रखा है, जहां से भारी वाहन नियमों के विपरीत यू-टर्न लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कट किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं और इन्हें तत्काल बंद किया जाना चाहिए।

वहीं, सदर थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी सुभाष ने बताया कि इस संबंध में उन्हें किसी प्रकार की सूचना या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, कंटेनर से टकराई गाड़ियों में केवल हल्का-फुल्का नुकसान हुआ था। किसी के गंभीर रूप से घायल नहीं होने के कारण वाहन चालक बिना पुलिस को सूचना दिए ही अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव राव के पास बना यह अवैध कट लगातार हादसों की वजह बन रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस कट को बंद नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अवैध कट को तत्काल बंद कर एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम

राजेश भाम्भू
|
मृतक भजन लाल की फोटो।
मृतक भजन लाल की फोटो।
फतेहाबाद | रतिया के बस स्टैंड के पास एक दुकान की छत से गिरकर 46 वर्षीय दुकानदार भजन कंबोज की मृत्यु हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, छोटी चंदो निवासी भजन कंबोज रतिया में 99 नामक जरनल स्टोर चलाते थे। गुरुवार की शा...
Continue Reading

फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने एक कंपनी के खाते से 78.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार से 3 आरोपितों को काबू किया है। जिनकी पहचान विरशांत निवासी गांव कातर बिहार, प्रदीप कुमार शाह निवासी गांव पचवरा, छपर...
Continue Reading

फतेहाबाद | पुलिस का डबल एक्शन जारी : तीन नशा तस्करों की 80 लाख रुपये तक की अवैध संपत्तियां फ्रीज

राजेश भाम्भू
|
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
फतेहाबाद | पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए अब तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आदतन नशा तस्करों की 62.20 लाख रुपये से अ...
Continue Reading
Advertisement

Trending