नारनौल | ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत : दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल। मंगलवार तड़के नारनौल में हुए दर्दनाक रेल हादसे में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव भोजावास निवासी लगभग 40 वर्षीय हरिश कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हरिश कुमार मंगलवार तड़के किसी कार्य से नारनौल आ रहे थे। सुबह करीब 2:30 बजे नांगल चौधरी फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पार करते समय फुलेरा की ओर से आ रही उदयपुर–दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने तुरंत जीआरपी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने मृतक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर गांव भोजावास निवासी हरिश कुमार के रूप में की और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।
बताया गया है कि हरिश कुमार खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव भोजावास में शोक की लहर दौड़ गई।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. अभय सिंह यादव से की शिष्टाचार भेंट : समसामयिक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के आवास पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की शिष्टाचार भेंट।
नारनौल में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के आवास पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की शिष्टाचार भेंट।
नारनौल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के नारनौल आगमन के दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अभय सिंह यादव ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. अभय सिंह यादव ने ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | हत्या के मामले का फरार आरोपी भी दबोचा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नारनौल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हत्या के मामले में लंब...
Continue Reading

नारनौल | अवैध शराब तस्करी पर महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई : मोटरसाइकिल समेत देसी शराब बरामद | आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ...
Continue Reading
Advertisement

Trending