नारनौल। राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने जन परिवेदना समिति की बैठक में सुनीं 11 शिकायतें : सिंगल-विंडो पोर्टल से ऑनलाइन मिल रही जमाबंदी-इंतकाल की सुविधा | विधवा को मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की बैठक लेते राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल।
सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की बैठक लेते राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल।

नारनौल। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित 11 शिकायतों की सुनवाई की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में भूमि रिकॉर्ड, जमाबंदी और इंतकाल की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर सिंगल-विंडो पोर्टल से जोड़ दिया गया है। अब लोगों को अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेजों के लिए तहसीलों और पटवारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। इससे आम नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ-साथ सरकारी राजस्व में भी वृद्धि हो रही है।

बैठक के दौरान रास्ता निर्माण से जुड़े एक मामले में मंत्री ने निर्देश दिए कि यदि न्यायालय की ओर से कोई स्थगन आदेश नहीं है तो विकास कार्य तुरंत पूरा कराया जाए और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

मांडोला गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले युवक के बुजुर्ग माता-पिता के मुआवजा मामले में मंत्री ने फाइल दोबारा खोलकर उचित आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मामला पुनः भेजने के निर्देश दिए।

कोरियावास गांव की पंचायती भूमि पर कथित अवैध कब्जों के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर विचार कर रही है और जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

एक अन्य मामले में राजस्व रिकॉर्ड की मानवीय त्रुटि के कारण भूमि अधिग्रहण मुआवजे से वंचित एक बुजुर्ग विधवा महिला को राहत देते हुए मंत्री ने जिला राजस्व अधिकारी को रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार कर शीघ्र मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री के नारनौल आगमन पर उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया।

बैठक में पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा बैठक आयोजित : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बैंकों को दिए लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश | स्टार्टअप और स्टैंड-अप इंडिया के तहत ऋण वितरण पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बैंकर्स की बैठक लेते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
बैंकर्स की बैठक लेते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलबीसी) एवं आरसेटी सलाहकार समिति की तिमाही समीक्षा बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने की। इस दौरान मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक जेपी यादव ने तिमा...
Continue Reading

नारनौल। महेंद्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान 99% लक्ष्य तक पहुंचा : डीसी अनुपमा अंजली ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा | स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अपने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलवाती डीसी अनुपमा अंजली।
अपने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलवाती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत एक लाख से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लक्ष्य में अब तक 99 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गई है। अभियान को सफल बनाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त अन...
Continue Reading

नारनौल। एचटेट-2025 की तैयारियां पूरी : महेंद्रगढ़ में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए | पारदर्शी और नकल रहित परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क-डीसी अनुपमा अंजली

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एचटेट को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
एचटेट को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न...
Continue Reading
Advertisement

Trending