ज़िला
फरीदाबाद | रेहड़ी संचालकों से वसूली का विरोध पड़ा भारी : बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी मामले में एक गिरफ्तार | घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद
फरीदाबाद | थाना डबुआ क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट करने, बंधक बनाकर रखने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 जून को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहित निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता राहुल और उसका साथी डबुआ मंडी के बाहर रेहड़ी लगाते हैं। आरोपित बोंचा और मन्नू कथित रूप से रेहड़ी संचालकों से रेहडी लगाने के पैसे मांगते थे। शिकायतकर्ता से भी उन्होंने पैसे मांगे थे परंतु शिकायतकर्ता ने देने से मना कर दिया। जिस पर आरोपीगण बोंचा, मन्नू और मोहित, शिकायतकर्ता राहुल व उसके साथी को जबरदस्ती स्कूटी व मोटरसाइकिल पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी स्थित एक मकान पर ले गये, जहां पर उनके साथ मारपीट की।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 जून को बोंचा, चिराग और मोहित उसको व साथी जितेंद्र को प्याली चौक के पास स्थित एक खाने की दुकान से स्कूटी पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी में अपने एक साथी के घर ले गए। वहां उन्होंने उनको बंधक बनाकर रखा व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
रेवाड़ी | डॉक्टर्स डे पर वृक्षारोपण : गोल्डन लाइंस A3 की समाजसेवी बहनों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
नई दिल्ली । इस्तीफे के बाद पहली मुलाकात : सांसद कुमारी सैलजा से मिले पुनीत बुलान | महेंद्रगढ़ के जनहित और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
नूंह | मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का ताबड़तोड़ छापा : हॉट मिक्स प्लांटों में करोड़ों के खेल का शक | बिना बिल हजारों टन रोड़ी-डस्ट बरामद
-
नारनौल6 hours agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली5 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | राव नरवीर सिंह ने पिता राव मोहर सिंह के नाम पर बायोडायवर्सिटी सिटी पार्क और अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : बोले- पांच साल में हरियाणा का AQI सबसे निचले स्तर पर लाने का लक्ष्य