नांगल चौधरी I कोरियावास में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई : बच्चों की प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

रिपोर्टर:
|
कोरियावास में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
कोरियावास में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

गांव कोरियावास स्थित हरिजन चौपाल धर्मशाला में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर करीब डेढ़ सौ लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कैलाश जाखड़, राम अवतार, रामकुमार, प्रकाश चंद, रामनिवास, कृष्ण कुमार, बंशीधर, राजेंद्र, करण सिंह, अमर सिंह, रोहतास, अनिल व बंटी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस मौके पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें भाषण प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रही। करीब 30 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष व उनके योगदान पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को कॉपी, पेन और प्रसाद वितरित कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता से परिपूर्ण रहा।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | लॉजिस्टिक हब भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा : किसानों की जमीन पर यथास्थिति के आदेश सरकार और किसानों की SLP पर होगी संयुक्त सुनवाई

हरविन्द्र यादव
|
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब परियोजना से जुड़ा भूमि विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लगभग 150 एकड़ भूमि को लेकर पिछले आठ वर्षों से चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। किसानों द्वारा जमीन बेचने से इनकार किए जान...
Continue Reading

नांगल चौधरी | आर्य वीरांगना शिविर में बेटियों को मिला स्वस्थ जीवन : संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश

मंजीत सोनी
|
प्राचार्य वंदना यादव अतिथियों का सम्मान करते हुए।
प्राचार्य वंदना यादव अतिथियों का सम्मान करते हुए।
नांगल चौधरी। संवाददाता मंजीत सोनी। आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 में गुलाब डेंटल क्लीनिक की डॉ. मधु यादव एवं डॉ. सुरेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शिविर में पहुंचने पर प्राचार्य वंदना यादव ने दोनों अतिथियो...
Continue Reading

नांगल चौधरी | सोलर लाइन विवाद में बड़ा खुलासा : सरपंच ने लगाए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप | एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

हरविन्द्र यादव
|
शिकायत देने के बाद जांच की मांग उठाते ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि।
शिकायत देने के बाद जांच की मांग उठाते ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि।
नांगल चौधरी। गांव खटोटी खुर्द में सोलर पावर प्लांट की बिजली लाइन को लेकर चल रहा विवाद अब और अधिक गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। पहले ग्रामीणों द्वारा बिना सहमति बिजली लाइन बिछाने और फर्जी सहमति पत्र तैयार करने के आरोप लगाए गए थे, वहीं अब गांव की सरप...
Continue Reading
Advertisement

Trending