नारनौल | गीतांशु ने CBSE 10वीं में 96.8% अंक हासिल : परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर | मेहनत और अनुशासन से रचा सफलता का इतिहास

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

होनहार छात्र गीतांशु ने CBSE बोर्ड में किया कमाल, 96.8% से रचा इतिहास
होनहार छात्र गीतांशु ने CBSE बोर्ड में किया कमाल, 96.8% से रचा इतिहास
 शहर के मेहता चौक निवासी और प्रमुख समाजसेवी व ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य श्री रोशन लाल सैनी के पुत्र गीतांशु ने CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 96.8% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नारनौल क्षेत्र में खुशी की लहर है।
गीतांशु की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने भी गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गीतांशु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के निरंतर मार्गदर्शन और शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा।
परिजनों और शुभचिंतकों ने गीतांशु को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद : डीसी अनुपमा अंजली

हरीसिंह
|
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकल मुक्त और पूरी तरह पारदर्शी तरीके...
Continue Reading

मंडी अटेली। तहसील बना अटेली, पर सुविधाओं से आज भी वंचित बस स्टैंड : तीन दशक बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था | “तपती धूप में बैठने को मजबूर यात्री

जितेंद्र सोलंकी
|
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
अटेली को भले ही एक दशक पहले तहसील का दर्जा मिल चुका हो, लेकिन आज भी यहां की मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्थानीय बस स्टैंड है, जहां यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यात्री ...
Continue Reading

नारनौल। न्यायाधीश नरेंद्र सूरा का दौरा : दिव्यांग केंद्र व अंध विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | बच्चों का बढ़ाया मनोबल, बांटी खाद्य सामग्री

हरीसिंह
|
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने हुडा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र और मोहल्ला खरखड़ी में स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: