अटेली। विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम : छात्रों ने रैली निकाल दिया संरक्षण का संदेश | विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

जितेंद्र सोलंकी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पोस्टर बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पोस्टर बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का परिचय देते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरवास में प्राचार्य रोशनलाल के नेतृत्व में छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। छात्राएं हाथों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश लिखे पोस्टर लेकर गांव में निकलीं और लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने, वृक्षारोपण करने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

नोडल अधिकारी एवं प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। चर्चा-परिचर्चा प्रतियोगिता में कक्षा 10 की हिमांशी ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय और अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 12 की खुशी प्रथम, कक्षा 10 की मानसी द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 12 की खुशबू ने प्रथम, कक्षा 6 की आरुषि ने द्वितीय और कक्षा 12 की प्राची ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी क्रम में मदर्स लैप प्ले स्कूल में भी पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्कूल स्टाफ और बच्चों ने मिलकर परिसर में पौधारोपण किया तथा पीपल और बरगद के पेड़ों की पूजा कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य अरुणा भारती, प्रबंधन सहायक सपना यादव सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मैं कोरियावास मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दे मेरे सवालों का जवाब 

रामचन्द्र सैनी
|
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज
नारनौल | क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बना मैं महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज आज अपनी ही हालत बयां कर रहा है। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी मैं पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। भव्य इमारत तैयार खड़ी है, लेकिन अंदर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे म...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | सीजेएम नीलम कुमारी ने की विधिक सेवाओं की समीक्षा | लोक अदालत की तैयारियों पर दिया जोर : मध्यस्थता से मामलों के निपटान पर फोकस | ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

रामचन्द्र सैनी
|
पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेकर विधिक सेवाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के...
Continue Reading

चंडीगढ़ | भाजपा ने नगर निगम प्रत्याशियों की घोषणा की | पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में उतारे उम्मीदवार : श्याम लाल बंसल, अक्षिता सैनी व राजीव जैन को मौका | चुनावी मैदान में बढ़ी सरगर्मी

रामचन्द्र सैनी
|
नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार
नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार
निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार पंचकूला से श्याम लाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत से रा...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: