नारनौल। नगरपालिका कर्मचारियों का हड़ताल ऐलान : शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि | 22 सूत्रीय मांगों पर सरकार से जवाब की मांग

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल

नारनौल | नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन को तेज कर दिया है। कर्मचारियों द्वारा 1 और 2 मई 2026 को प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की जा रही है।

नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार के साथ-साथ भूख हड़ताल भी जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज कर रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

शहीद साथियों को श्रद्धांजलि के साथ कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार से कार्रवाई की मांग

शहीद साथियों को श्रद्धांजलि के साथ कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार से कार्रवाई की मांग

आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने दमकल कर्मी शहीद भगीरथ शर्मा और रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को व्यर्थ न जाने देने का संदेश दिया। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि शहीद हुए कर्मचारियों के परिवारों को उचित सम्मान और राहत मिलनी चाहिए।

कर्मचारी यूनियनों ने सरकार के सामने 22 सूत्रीय मांगें रखी हैं और कहा है कि इन पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए। उनका कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जिला जज नरेंद्र सूरा ने किया वाटर कूलर-RO का उद्घाटन : बार एसोसिएशन द्वारा हनुमान जी के भंडारे का आयोजन हजारों लोगों ने प्रसाद लिया

रामचन्द्र सैनी
|
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिवक्ता।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिवक्ता।
नारनौल|  जिला न्यायालय नारनौल में अधिवक्ता चैंबर्स समिति द्वारा हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने अधिवक्ता चैंबर्स प्रांगण में सांसद निधि से बने वाटर कूलर एवं आरओ का उद्घाटन किया। अधिवक्ता ...
Continue Reading

नारनौल | सिगड़ी बनेगी रोल मॉडल ग्राम पंचायत : 24X7 पेयजल आपूर्ति की तैयारी | 1 मई से डोर-टू-डोर अभियान शुरू

रामचन्द्र सैनी
|
बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते विभागीय अधिकारी।
बैठक के दौरान ग्रामीणों के साथ पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते विभागीय अधिकारी।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सिगड़ी को 24×7 पेयजल आपूर्ति के लिए रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत प्रत्येक जिले से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन किया जा रहा है, जिसमें महेंद...
Continue Reading

नई दिल्ली। पुनीत बुलान का बढ़ा सियासी कद : राष्ट्रीय अध्यक्ष से अहम मुलाकात | स्थगन हटाने पर एक माह का भरोसा

हरिसिंह
|
जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से की मुलाकात
जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से की मुलाकात
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से मुलाकात कर संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया। इस अहम मुलाकात में लंबे समय...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: