ज़िला
नारनौल। नीरज श्योराण की ऐतिहासिक जीत पर जश्न : नारनौल बार परिसर में बांटी मिठाई | अधिवक्ताओं ने बताया उसूल और ईमानदारी की जीत
नारनौल। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के चुनाव में अधिवक्ता नीरज श्योराण की ऐतिहासिक जीत पर जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के अधिवक्ताओं ने बार परिसर में मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और एक-दूसरे को बधाई देकर इस जीत का स्वागत किया गया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि इंसाफ, ईमानदारी और वकालत के उसूलों की जीत है।
भिवानी निवासी नीरज श्योराण लंबे समय से चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनकी छवि एक ईमानदार व प्रतिबद्ध अधिवक्ता की रही है। जिला बार काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व प्रधान एडवोकेट राकेश मेहता ने कहा कि नीरज श्योराण की जीत से अधिवक्ताओं के हितों की आवाज़ और अधिक मजबूती के साथ उठेगी।
इस मौके पर अधिवक्ताओं ने इसे पूरे प्रदेश के वकीलों के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सफलता अधिवक्ताओं के आपसी विश्वास, एकता और सेवा भाव का प्रतीक है।
उन्होंने नीरज श्योराण के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर राकेश मेहता एडवोकेट, सतपाल दहिया एडवोकेट, मुकेश मित्तल एडवोकेट, हितेश वर्मा एडवोकेट, मनीष मित्तल, विनोद चौधरी, विजयपाल एडवोकेट, प्रमोद ताखर एडवोकेट, अजय चौधरी एडवोकेट, सुशील शेरावत एडवोकेट, प्राण खरेरा एडवोकेट, दीपक श्योराण एडवोकेट, लोकेश एडवोकेट, केशव संघी एडवोकेट, गोपाल मित्तल, विजय जिंदल, विनोद चौधरी, नरेंद्र धनखड़ सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
नारनौल | आईआरडीसी 2025-26 का भव्य समापन : छात्रों ने 500 मीटर तक रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास
नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित
नारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल7 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल24 hours agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
हरियाणा7 days agoहरियाणा | हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन : सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती | 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | लोक संगीत जगत में शोक